{"_id":"57a2490e4f1c1b54762ba1aa","slug":"roadways-passenger-can-complain-on-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज यात्री 149 पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज यात्री 149 पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम ने रोडवेज यात्री को बड़ी राहत दी है। अब यात्रा के दौरान किसी तरह की दिक्कत होने पर यात्री परिवहन निगम के हेल्पलाइन नंबर 149 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह नंबर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसका कार्यालय लखनऊ में बनाया गया है।
नए हेल्पलाइन नंबर को आमजन तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक आशीष कुमार गोयल ने समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिया है। अब तक इस्तेमाल हो रहे निगम के टोल फ्री नंबर 18001802877 की जगह अब 149 का ही उपयोग किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक परिक्षेत्र में चलने वाली सभी बसों में यह नंबर अनिवार्य रूप से लिखवाने का आदेश दिया है। बस के चालक की बाई ओर खिड़की के ऊपर यह नंबर अंकित होगा।
इसके अलावा परिचालक सीट के ऊपर, दाईं ओर शीशा के बीच में तथा रियर विंड स्क्रीन के ऊपर हेल्पलाइन नंबर अंकित होगा। ताकि, यात्री आसानी से इस नंबर की जानकारी पाकर इस पर अपनी बात विभाग तक पहुंचा सकें। इस नंबर पर यात्री शिकायतों के अलावा सुझाव भी दे सकते हैं। 15 अगस्त तक नया हेल्पलाइन नंबर बसों में लिखवा देने का आदेश दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक सुग्रीव कुमार राय ने बताया कि 149 यात्रियों को बहुत राहत मिलेंगी।