फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   roadways busses earning heavily effected due to gorakhpur voilence

नागरिकता संशोधन कानून एवं ठंड ने रोडवेज को 4 दिन में लगाई अच्छी खासी चपत

Mon, 23 Dec 2019 07:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Dec 2019 07:43 PM IST
सार

  • चार दिनों में रोडवेज को लगी 40 लाख की चपत
  • नागरिकता संशोधन कानून एवं ठंड बना घाटे का कारण
  • हर दिन की 75 लाख रुपये है रोडवेज की कमाई

विज्ञापन
roadways busses earning heavily effected  due to gorakhpur voilence
बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागरिकता संशोधन कानून एवं ठंड ने रोडवेज को अच्छी खासी चपत लगाई है। यात्रियों के घटने से रोडवेज को चार दिनों में चालीस लाख रुपये का घाटा हुआ है। गोरखपुर क्षेत्र के आठ डिपो की प्रतिदिन की कमाई लगभग 75 लाख रुपये हैं।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित देश भर में हो रहे नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन एवं अचानक बढ़ी ठंड के बाद रोडवेज के यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आ गई है। आरएम डीवी सिंह ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र में रोडवेज की हर दिन की कमाई 75 लाख रुपये है। इस कमाई में बीतें चार दिनों में हर दिन 10 लाख रुपये की कमी आई है।
विज्ञापन


चार दिन का हिसाब जोड़ें तो कुल 40 लाख रुपये का घाटा रोडवेज का हुआ है। आरएम ने बताया कि इस समय भी दिल्ली और लखनऊ की बसें फुल नहीं हो पा रही है। जैसे-तैसे आधी खाली बसें बस स्टेशन से निकल रही हैं। नए साल में माहौल अच्छा रहा तो एक बार फिर रोडवेज अपने पहले की तरह कमाई करने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
अचानक बढ़ी ठंड एवं नागरिकता संशोधन कानून के कारण रोडवेज को चार दिनों में 40 लाख रुपये का घाटा हो चुका है। जनवरी से कमाई में इजाफा होने की उम्मीद है।
डीवी सिंह, आरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed