फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   road jam for electric supply

बिजली कटौती : अलहदादपुर में देर रात नाराज लोगों ने जाम लगाया

Wed, 10 Jul 2019 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
road jam for electric supply
बिजली कटौती : अलहदादपुर में देर रात नाराज लोगों ने जाम लगाया
विज्ञापन

गोरखपुर। मूसलाधार बारिश के बीच बिजली कटौती से शहर में हाहाकार मच गया है। अलहदादपुर और आसपास के इलाकों में करीब 18 घंटे की कटौती से नाराज लोगों का गुस्सा रात करीब 10.30 बजे फूट पड़ा। नाराज लोगों ने अलहदादपुर-बेतियाहाता मार्ग जाम कर बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर राजघाट और कैंट थाने की पुलिस बिजली निगम के जेई शिवम चौधरी के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अफसरों और जेई के आश्वासन पर रात करीब 12 बजे लोगों ने चक्का जाम खत्म किया।
लगभग दो साल बाद ऐसा हुआ कि गोरखपुर की जनता बिजली कटौती के विरोध में सड़क पर उतरी। एक तरफ कटौती और कम वोल्टेज से पानी की किल्लत तो दूसरी तरफ सेमीफाइनल मैच न देख पाने की नाराजगी लोगों के चेहरे पर साफ दिखी। इसके बावजूद देर रात तक शहर के कई इलाकों की आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इससे पहले राप्तीनगर के मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र से जुड़े कुछ फ ीडर सोमवार रात 12 बजे से बंद हो गए। अवर अभियंताओं का कार्य बहिष्कार होने की वजह से उनका मोबाइल फ ोन बंद रहा। इस वजह से उपकेंद्र पर फ ोन करने पर जानकारी भी नहीं मिल सकी। पूरी रात बिजली गुल रही। सुबह सुधार कार्य शुरू हुआ तो पता चला कि कई जगहों पर पेड़ की डालियां टूटकर तारों पर गिरी हैं। दोपहर बाद बस चरगांवा फ ीडर से जुड़े कुछ इलाकों में आपूर्ति सामान्य की जा सकी। मंगलवार सुबह धर्मशाला उपकेंद्र बंद हो गया। इसके बाद एक-एक कर कई उपकेंद्र बंद होते गए। सुबह 8 बजे अचानक विश्वविद्यालय उपकेंद्र में केबल बाक्स जल गया। इससे जुड़े इलाकों में लालडिग्गी से सप्लाई बहाल की गई तो थोड़ी देर में ही ब्रेकडाउन से लालडिग्गी और नॉर्मल में भी बिजली गुल हो गई। लाइन ठीक की गई तो नौसड़ में तार टूटकर गिर जाने से घंटों आपूर्ति बाधित रही। राप्तीनगर से जुड़े राप्तीनगर फेज चार, महादेवपुरम, खोराबार के जूही कॉलोनी, समेत ज्यादातर इलाकों में बिजली संकट से हाहाकार मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed