फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   road accident near kapilvastu nepal area, four killed

नेपाल में सवारियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, चार की मौत

Thu, 19 Dec 2019 06:35 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपिलवस्तु
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपिलवस्तु Published by: विजय जैन Updated Thu, 19 Dec 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
road accident near kapilvastu nepal area, four killed
सड़क हादसे की तस्वीर - फोटो : demo
नेपाल के तामलड़ाड के पास बृहस्पतिवार सुबह सवारियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बोलेरो में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नेपाल पुलिस के मुताबिक भारतीय नंबर प्लेट के वाहन से हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार नेपाल के प्रदेश नंबर एक के पुलिस कार्यालय विराट नगर के अनुसार तालमड़ाड से कटारी एक बोलेरो सवारियों को भरकर ले जा रही थी। इसी बीच वह अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गहरी खाई में जाकर गिर गई।
विज्ञापन


हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तत्काल बचाव कार्य में जुट गई। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान  टीका नारायण श्रेष्ठ (61), ढ़क बहादुर मगर (47), मीन नरायण श्रेष्ठ  (47), टीकाराम श्रेष्ठ (61) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं,55 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद राई निवासी भारतीय मूल के सिक्कीम राज्य और 28 वर्षीय पवन घायल हो गए। दोनों का विराटनगर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन चल रही है। परिवार के लोगों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश में टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed