फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   road accident khorabar area gorakhpur, child vishal died

खोराबार इलाके में तेज रफ्तार कार ने बच्चे को कुचला, अस्पताल ले जाते समय मौत

Sun, 15 Dec 2019 07:42 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sun, 15 Dec 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
road accident khorabar area gorakhpur, child vishal died
खोराबार इलाके में तेज रफ्तार कार ने बच्चे को कुचला - फोटो : अमर उजाला
इलाके के डुमरी गांव में रविवार सुबह अनियंत्रित टाटा सूमो की चपेट में आकर सड़क किनारे खेल रहे छात्र विशाल (12) की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। बाद में मौका देखकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने टाटा सूमो को कब्जे में लेकर फरार चालक के एक स्थानीय रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। आरोप है कि रिश्तेदार ने ही चालक को फरार होने में मदद की है।
विज्ञापन


डुमरी का विशाल पास के ही एक स्कूल में तीसरी का छात्र है। वह रविवार की सुबह करीब दस बजे सड़क किनारे खेल रहा था। इस दौरान मिर्जापुर की ओर से आ रही टाटा सूमो ने उसे कुचल दिया। ठोकर से छात्र कुछ ऊंचाई तक उछल कर सड़क पर गिर गया और उसके सिर में चोट लग गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार टाटा सूमो अयोध्या जिले के किसी व्यक्ति की है और उसे मिर्जापुर निवासी एक युवक चलाता है। टाटा सूमो एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों को घर ले आती है और ले जाती है।

...
तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था छात्र
छात्र विशाल तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई विपिन (15) और सबसे छोटी बहन जूली (8) भी पास के ही स्कूल में पढ़ती है। उसके पिता प्रेमचंद पेंट पालिश का काम करते हैं और वे इस समय बंगलूरू में हैं। मौत की खबर मिलते ही छात्र की मां जानकी रो-रोकर अचेत हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed