{"_id":"5936b8ce4f1c1b821c9c89ef","slug":"reservation-system-of-railway-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे का रिजर्वेशन सिस्टम फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे का रिजर्वेशन सिस्टम फेल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर पर लगी भीड़।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के रिजर्वेशन में कहीं आंधी और बारिश बांधा बनी तो कहीं बिजली गुल होने के बाद जनरेटर ही नहीं चलाया गया। जंक्शन और कैंट स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर दोपहर तक रिजर्वेशन सिस्टम फेल होने से यात्रियों की सांसत बनी रही। दोनों ही जगहों पर आरक्षित टिकट नहीं बन सके और बहुत सारे लोगों को अपनी यात्रा का शेड्यूल बदलना पड़ा।
मोहद्दीपुर में ऑप्टिकल फाइबर केबल में फॉल्ट आने से रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर सुबह से ही रिजर्वेशन ठप रहा। सुबह से ही तत्काल टिकट के लिए आए लोगों को रिजर्वेशन न होने से निराश होना पड़ा। सभी बारिश में भीगते पहुंचे थे। वहीं कैंट स्टेशन पर रात से ही बिजली गुल हो गई। जिम्मेदारों ने जनरेटर ही नहीं चलाया। पता चला कि जनरेटर चलाने के लिए ऑपरेटर नहीं था। वहां से बहुत सारे लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे तो यहां भी निराश होना पड़ा। आरक्षण केंद्र पर पहुंचे एरिया मैनेजर राजीव सेठ और डीसीआई डीके श्रीवास्तव ने सिग्नल और दूर संचार शाखा के लोगों से संपर्क बनाकर फॉल्ट को ठीक कराया। दोपहर 12.20 बजे रिजर्वेशन शुरू हुआ, जबकि कैंट स्टेशन पर शाम तक समस्या बनी रही।
40 फीसदी से भी कम टिकट बने
जर्वेशन सिस्टम में फाल्ट से करीब 50 फीसदी कम टिकट बने। आंकड़ों के मुताबिक रोजाना करीब 2800 रिजर्व टिकट बनते हैं। शनिवार को 2761 टिकट, रविवार को 2571 तथा सोमवार को 2800 टिकट रेलवे स्टेशन आरक्षण केंद्र से बने थे, जबकि मंगलवार को शाम तक महज 700 टिकट बन पाए थे।
विज्ञापन
टिकट कैंसल कराने आया था
भोपाल के लिए बने टिकट को कैंसल कराने आया हूं। दो घंटे से सिस्टम के चालू होने का इंतजार कर रहा हूं। अगर आज टिकट कैंसल नहीं हुआ तो रिफंड नहीं हो पाएंगे।
- संतोष सिंह
गोरखपुर।
सुबह आठ बजे आ गई थी, रिजर्वेशन नहीं हो पा रहा है। कोई यह नहीं बता रहा है कि कब तक फाल्ट ठीक हो पाएगा। समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करूं।
- खुशबू, बस्ती
टोकन ले लिया, तत्काल टिकट नहीं मिला
हरिद्वार जाने की योजना बनाकर सुबह पांच बजे तत्काल टिकट लेने आया था। सुबह नंबर लगाकर टोकन ले लिया। बाद में पता चला कि टिकट नहीं बन पाएगा। अब यात्रा कैंसल करूंगा।
- ओम प्रकाश गुप्ता, जटेपुर
कैंट स्टेशन पर भी नहंीं बना टिकट
कैंट स्टेशन पर टिकट लेने गया तो वहां भी रिजर्वेशन काउंटर बंद था। बिजली ही रात से नहीं है। जंक्शन पर आया हूं। यहां भी वहीं हाल है। दोपहर तक समय इसी में चल गया।
- आरके तिवारी, गायत्रीनगर