{"_id":"20b19a038ff77793ec529ca772d2332a","slug":"republic-day-celebearte-with-cultural-programme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मना गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मना गणतंत्र दिवस
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर गोरखपुर यूनिवर्सिटी और विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने झंडारोहण किया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने परेड की। केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 वायु सेना में स्टेशन कमांडर ग्रुप कैप्टन मलूक सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि विश्व में राष्ट्र की पहचान भारत की विद्या प्रणाली, युवा शक्ति और युवा पीढ़ी की वजह से है। प्राचार्य एमडी ओझा ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
एनएस चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएन सिंह ने झंडारोहण किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोरम झांकी प्रस्तुति की। प्रधानाचार्य शशिकला सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस की विस्तृत जानकारी दी। सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पूर्व कुलपति प्रो. राम अचल सिंह ने झंडारोहण किया। डॉ. एपी त्रिपाठी, धर्मराज त्रिपाठी, राजबिहारी विश्वकर्मा उपस्थित थे। सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दिनेश कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण किया। नवल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। किरन त्रिपाठी, शारदा प्रसाद पांडेय ने गणतंत्र के बारे में बच्चों को जानकारी दी। एचपी सीनियर स्कूल में संस्थापक ओमप्रकाश चौरसिया ने झंडोराहण किया। वरुण चौरसिया, श्वेता श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
कमिश्नर और डीएम ने दिलाई शपथ
गोरखपुर। गणतंत्र दिवस पर कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद ने कमिश्नरी और डीएम ओएन सिंह ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर मातहतों को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस मौके पर कमिश्नर ने आह्वान किया कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और तपस्या से प्राप्त स्वतंत्रता तथा देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखना है तभी देश की प्रगति के लिए हम पूरी शक्ति से जुटकर कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में डीएम ओएन सिंह ने तिरंगे के गौरवशाली इतिहास तथा उसके महत्व को बताते हुए कहा कि धर्म, जाति, रंग आधारित सभी भेदभावों को मिटाकर प्रदेश की प्रगति और खुशहाली के प्रति भावनात्मक एकता स्थापित करने का प्रयास किया जाना चाहिए। सभी धर्म और संप्रदाय के लोग भारत के नागरिक हैं और उनमें पारस्परिक सद्भावना व एकता से ही राष्ट्र उन्नत कर सकता है। इस अवसर पर स्वत्रंता संग्राम सेनानियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।