{"_id":"5d6c2bb48ebc3e0131497a04","slug":"ravi-kishan-gorakhpur-news-gkp319902559","type":"story","status":"publish","title_hn":"रनवे पर अटका सांसद रवि किशन का विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रनवे पर अटका सांसद रवि किशन का विमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनवे पर अटका सांसद रवि किशन का विमान
गोरखपुर। मध्य प्रदेश के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन का विशेष विमान ग्वालियर एयरपोर्ट पर रनवे से उड़ान नहीं भर सका। अचानक इंजन में खराबी आई और विमान झटके के साथ रनवे पर खड़ा हो गया। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि सांसद सहित उनका स्टॉफ सुरक्षित है।
सांसद रविवार सुबह भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। ग्वालियर में कार्यक्रम में हिस्सा लिया, फिर ग्वालियर एयरपोर्ट पर आकर नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने की कोशिश की। सांसद के मीडिया प्रभारी पवन दुबे ने बताया कि विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आई थी। इस कारण विमान रनवे से उड़ान नहीं भर सका। सांसद को घंटों ग्वालियर एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। जब विमान का इंजन ठीक हुआ, तब जाकर सांसद व उनका स्टॉफ नई दिल्ली के लिए रवाना हो सका।