{"_id":"57c1bb534f1c1bf638d4fbae","slug":"ratankant-slected-in-top-10-of-invention-quiz","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतनकांत ‘आविष्कार क्विज’ के टॉप 10 में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतनकांत ‘आविष्कार क्विज’ के टॉप 10 में
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sun, 28 Aug 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
रतनकांत मिश्रा को प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई ‘आविष्कार क्विज’ प्रतियोगिता में शहर के सेंट्रल हिंदू स्कूल के छात्र रतनकांत मिश्रा का टॉप 10 में सेलेक्शन हुआ है। यह चयन इसलिए भी खास है क्योंकि टॉप 10 प्रतिभागियों में सूबे के सिर्फ दो छात्र ही चुने गए हैं।
कक्षा 11 के विद्यार्थियाें के लिए हुई इस प्रतियोगिता के टॉप 10 प्रतिभागियों की सूची बोर्ड के इनोवेशन एंड रिसर्च सेल की एडिशनल डायरेक्टर सुगंधा शर्मा की ओर से जारी की गई। यह परीक्षा पूरे देश में एक ही समय में ऑनलाइन आयोजित की गई थी। इसमें गोरखपुर स्थित सेंट्रल हिंदू स्कूल दिव्यनगर के रतनकांत मिश्रा के अलावा टॉप 10 में ईशान शर्मा, धनश्री पाटिल, हर्ष अग्रवाल, निकिता भाटिया, प्रत्युष चौधरी, प्रियांश मेहता, रुपित गोयल, शाश्वत गुप्ता और टी मिथिला को जगह मिली है। रामपुर के संत पॉल स्कूल के छात्र ईशान शर्मा चयन पाने वाले प्रदेश के दूसरे छात्र हैं। रतनकांत के इस प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत सभी शिक्षकों ने उसे बधाई दी है।
प्रधानाचार्य जेपी सेठी ने बताया कि रतनकांत को देश के प्रथम दस सर्वोत्तम प्रतिभागियों में चुने जाने पर विद्यालय को उस पर गर्व है। इस उपलब्धि के लिए शनिवार को उसे 1000 रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया।