फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rapti rivers water will treated in natural way

प्राकृतिक तरीके से होगा राप्ती नदी में गिरने वाले पानी का ट्रीटमेंट

Sun, 24 Nov 2019 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
rapti rivers water will treated in natural way
प्राकृतिक तरीके से होगा राप्ती नदी में गिरने वाले पानी का ट्रीटमेंट
विज्ञापन

गोरखपुर। राप्ती नदी में गिरने वाले 10 नालों के गंदे पानी का प्राकृतिक तरीके से शोधन होगा। नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा योजना के अंतर्गत नेशनल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (नीरी) नागपुर इसके लिए योजना भी तैयार कर चुका है। गंगा की सहायक नदी होने की वजह से राप्ती नदी में गिरने वाले नालों के पानी को साफ करने का काम इस योजना में शामिल किया गया है।
शहर में करीब 230 नाले हैं। इन नालों का पानी राप्ती नदी के अलावा रामगढ़ताल में गिरता है। रामगढ़ताल में गिरने वाले नालों के पानी के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तो लगा दिया गया है, लेकिन राप्ती नदी में अब भी बिना साफ किए ही नालों का पानी गिरता है। जबकि शहर के करीब दो तिहाई इलाकों का राप्ती नदी में गिरता है। ऐसे में इन नालों के पानी को साफ करने के लिए एसटीपी की आवश्यकता है, लेकिन इसमें काफी समय लगने वाला है। ऐसे में राप्ती नदी में गिरने वाले नालों को प्राकृतिक तौर पर स्वच्छ करने की योजना तैयार की गई है। करीब 8.5 करोड़ की लागत की इस योजना को अमृत योजना की स्टेट हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी ने स्वीकृति दे दी है। फिलहाल यह योजना लघुकालिक योजना के रूप में कार्य करेगी और बाद में इसे एसटीपी से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन नालों का पानी होगा शोधित
ट्रांसपोर्टनगर, हांसुपुर, महेसरा, स्टेपिंग स्टोन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर, ग्रीन सिटी फेज -2, मिर्जापुर, बहरामपुर, घसियारी नाला, बसंतपुर
- नालों के पानी का नीरी प्राकृतिक तरीके से उपचार करेगा। इसके अंतर्गत नालों के पानी में कुछ ऐसे बैक्टीरिया विकसित किए जाएंगे जो पानी में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाएंगे। नीरी ने इसके लिए सर्वे भी कर लिया है। योजना के क्रियान्वयन में करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश चंद, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed