फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rapid buses starts by up roadways

कम किराए में जल्दी पहुंचे घर

Tue, 02 Aug 2016 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 02 Aug 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
Rapid buses starts by up roadways
रेलवे बस स्टेशन पर उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन निगम द्वारा रैपिड लाइन बस सेवा का शुभारम्‍भ करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष गीतांजली यादव ,मनुरोजन यादव व अन्य। - फोटो : Mahesh Kumar
साधारण किराये में जल्द गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने मंगलवार से रैपिड लाइन बस सेवा शुरू की। इसका उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष गीतांजलि यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश सरकार की सराहना की और उसे विकास के लिए समर्पित बताया।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में गीतांजलि यादव ने कहा कि रैपिड बसें चलने से यात्री जल्द से जल्द अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे और किराया भी साधारण बसों वाला ही लगेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक सुग्रीव कुमार राय ने बताया कि परिवहन निगम की इस एक्सप्रेस सेवा की खासियत यह है कि इसमें स्टॉपेज कम है। इससे कम समय में बस यात्रिों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी। समारोह में सपा जिला महासचिव मनुरोजन यादव, सेवा प्रबंधक एमके सिंह, गोरखपुर डिपो के एआरएम आरके मंडल, राप्तीनगर डिपो के एआरएम मुकेश कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

यहां के लिए चलेंगी बसें 

  • गोरखपुर से लखनऊ : वाया बस्ती बाईपास, फैजाबाद बाईपास 
  • गोरखपुर से वाराणसी : वाया बड़हलगंज, जीयनपुर, आजमगढ़
  • पडरौना से वाराणसी : वाया गोरखपुर, बड़हलगंज, जीयनपुर, आजमगढ़
  • गोरखपुर से इलाहाबाद: वाया बड़हलगंज, जीयनपुर, आजमगढ़, जौनपुर
  • देवरिया से फैजाबाद : वाया गोरखपुर, बस्ती
  • बस्ती से कानपुर : वाया फैजाबाद, लखनऊ
  • अलीगढ़वा से वाराणसी : वाया गोरखपुर, बड़हलगंज, जीयनपुर, आजमगढ़, जौनपुर, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed