फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rape charge on nishad party's politician

निषाद पार्टी के यूपी प्रभारी के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर

Wed, 25 Sep 2019 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
rape charge on nishad party's politician
निषाद पार्टी के यूपी प्रभारी के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर
विज्ञापन

गोरखपुर। सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाने वाली निषाद पार्टी की एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने मंगलवार को शाहपुर थाने में निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण निषाद के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी है। आरोपित श्रवण, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के सबसे छोटे पुत्र हैं। युवती का आरोप है कि श्रवण ने शाहपुर के अपने घर में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पार्टी के मुखिया और परिवार के लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फिलहाल सीधे एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करने की बजाए 48 घंटे में मामले की प्राथमिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का फैसला किया है। सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
आरोप लगाने वाली युवती उत्तर प्रदेश के बाहर की रहने वाली है। तहरीर के मुताबिक घटना 12 अप्रैल 2019 रात की है। वह पार्टी के काम से गोरखपुर आई थी। इसी दौरान श्रवण ने उसे शाहपुर स्थित घर बुलाया और दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत करने पर उसके परिवार के लोग जान से मार देने की धमकी देने लगे। मैं डर गई। इसके बाद 22 सितंबर को लखनऊ में पार्टी की ओर से आयोजित सम्मेलन में मैंने मंच से अपने साथ हुई घटना साझा की तो पार्टी के तमाम लोग मेरे समर्थन में आ गए। इसके बाद बाद ही मैं श्रवण के खिलाफ तहरीर देने की हिम्मत जुटा पाई।
विज्ञापन

निषाद पार्टी में वर्चस्व के लेकर चले घमासान के बीच इसी सम्मेलन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें युवती मंच से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्रवण के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। अमर उजाला ने इस वायरल वीडियो के हवाले से सोमवार के अंक में श्रवण के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों की खबर प्रकाशित की थी। मंगलवार सुबह खबर आम होते ही पार्टी में स्यापा छा गया। ज्यादातर पार्टी पदाधिकारियों के फोन बंद हो गए। अब क्या होगा, पार्टी के अंदर चल रही इस खुसुर पुसुर के बीच दोपहर करीब डेढ़ बजे दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती शाहपुर थाने पहुंची। इसी इलाके में संगम चौराहे पर आरोपित श्रवण का घर है। युवती ने इसे घटनास्थल बताते हुए एसओ अरुण पंवार को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय ने पार्टी में अंदरूनी कलह को बताया वजह
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने पुलिस अफसर को एक वीडियो क्लिप दिखाई है जिसमें पार्टी से बाहर किए गए कुछ लोग गाली देते हुए जान से मारने तक की धमकी दे रहे हैं। वह भी केस दर्ज कराना चाहते थे, लेकिन मामला लखनऊ का होने से वहीं पर केस दर्ज कराने की सलाह देकर उन्हें लौटा दिया गया। संजय की मानें तो पूरा मामला पार्टी में अंदरूनी कलह को लेकर है। महिला फर्जी आरोप लगा रही है।

अचानक महिला के आने से मचा हड़कंप
मामला छह महीने पुराना है। अचानक महिला के सामने आने और फिर शाहपुर थाने में तहरीर देने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस के आला अफसर भी इस पूरे प्रकरण में नजर रखे हुए हैं। संजय का भाजपा को समर्थन होने से पुलिस भी जांच के बाद ही कार्रवाई के मूड में है।
युवती ने शाहपुर थाने में तहरीर दी है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीण सिंह, सीओ, गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed