{"_id":"5d3b548c8ebc3e6d0c33ab92","slug":"rape-allegation-on-man-to-five-years-girl-police-investigating-siddharthnagar-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बहन से दुष्कर्म और भाई से किया कुकर्म, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बहन से दुष्कर्म और भाई से किया कुकर्म, छानबीन में जुटी पुलिस
Sat, 27 Jul 2019 06:30 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 27 Jul 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसका थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने पहले पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और उसके बाद सात वर्षीय उसके भाई से कुकर्म किया। बच्चों की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसओ उसका अंजनी कुमार राय ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसके घर के सामने चाय-पानी की दुकान है। दुकान पर उसकी पांच वर्षीय पुत्री और सात वर्षीय पुत्र का का आना-जाना रहता है। 28 मई को दिन में दस बजे बच्चे चाय की दुकान पर गए थे।
विज्ञापन
इसी बीच गांव के ही निवासी संतोष दोनों बच्चों को लालच देकर नदी के पास गांव के ही एक बाग में ले गया और दोनों बच्चों के साथ दुष्कर्म किया। दोनों बच्चे जब घर पर आए तो अपने साथ घटित घटना के संबंध में बताया।
विज्ञापन
संतोष ने उसे यह धमकी दी कि अगर शिकायत कहीं करोगी तो तुम्हें जान से मार देंगे। इसी कारण पीड़िता मां इस घटना की सूचना समय से नहीं दे पाई है। किसी तरह से अब घटना की सूचना दे रही हूं। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए।
मिली तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अप्राकृतिक कुकर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जा रही है।