{"_id":"5dd5a3ba8ebc3e54bf3a52e9","slug":"rape-accused-sent-to-jail-gorakhpur-city-news-gkp3300879165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म आरोपियों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन
रेस्टोरेंट महिला कर्मचारी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को जेल भेजा
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के कौवाबाग रेलवे कॉलोनी में नाबालिग रेस्टोरेंट महिला कर्मचारी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
आरोपी गोरखनाथ इलाके के हुमायूंपुर मनसा बाग निवासी अभिषेक और कोतवाली क्षेत्र के दीवान बाजार काली मंदिर निवासी विशाल है। गोरखनाथ इलाके के राजेंद्रनगर में किराए का कमरा लेकर परिवार के साथ रहने वाली 15 वर्षीय लड़की अलीनगर स्थित रेस्टोरेंट में काम करती थी। 13 नवंबर को घर छोड़ने के बहाने दो युवकों ने उसे गाड़ी पर बैठाया फिर कौवाबाग में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
इसकी जानकारी होने पर पहुंचे मालिक ने लड़की को घर छोड़ दिया। एसएसपी के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शाहपुर थाने के एसएसआई राजेंद्र सिंह ने बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।