फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rampus declared champion

गोरखपुर महोत्सव में रैंपस बना ओवरऑल चैंपियन

Tue, 02 Feb 2016 02:15 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
rampus declared champion
गोरखपुर महोत्सव के दौरान हुई 16 प्रतियोगिताओं में सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रत्ना मेमोरियल पब्लिक स्कूल (रैंपस) ओवरऑल चैंपियन बना। कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद ने कालेज के बच्चों को रनिंग शील्ड प्रदान की। उन्होंने बताया कि महोत्सव में ओवरऑल चैंपियन को एक लाख रुपये का पुरस्कार देने का निर्णय हुआ था। इस बार यह रकम रैंपस के नाम रही। प्रबंधक पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल की तरफ से अलग-अलग प्रतियोगिताआें में करीब 550 बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि महोत्सव में मिला यह पुरस्कार न केवल रैंपस बल्कि दूसरे स्कूलों के बच्चों में भी उत्साह और ऊर्जा भरने का काम करेगा।
विज्ञापन


प्रिया, याकूब, उत्कर्ष और आयुशी को पहला स्थान
सोशल नेटवर्किंग पर हुई परिचर्चा में सीनियर वर्ग में ब्लासम सीनियर सेकेंड्री स्कूल की प्रिया यादव और नवल्स एकेडमी के मोहम्मद याकूब को पहला, डिवाइन पब्लिक स्कूल की वत्सला सिंह और लिटिल फ्लावर स्कूल धरमपुर के प्राची पांडेय को दूसरा तथा जीएन नेशनल स्कूल के कुशाग्र मणि त्रिपाठी और गौरव नंदन त्रिपाठी को तीसरा पुरस्कार मिला। इसी तरह जूनियर वर्ग में सेंट जोसेफ स्कूल खोराबार के उत्कर्ष दीक्षित और आयुशी सिंह को पहला, सेंट ज्यूड्स स्कूल मोहद्दीपुर की सौम्या सिंह व डिवाइन पब्लिक स्कूल मोहनापुर के अनुराग तिवारी को दूसरा तथा रैंपस की अनुष्का प्रकाश व नवल्स एकेडमी के कालिंदी मिश्रा को तीसरा पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


बैनर डिजाइनिंग में आरपीएम एकेडमी की सिया प्रथम
बैनर डिजाइनिंग में आरपीएम एकेडमी की सिया सिंह को पहला, नवल्स एकेडमी की अनुदिता यादव को दूसरा तथा सेंट ज्यूड्स स्कूल मोहद्दीपुर के  वैभव को तीसरा पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शतरंज में प्रज्ञांशु और राशेश ने बाजी मारी
शतरंज की सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर स्कूल राप्ती नगर के प्रज्ञांशु चौधरी को पहला, नेहरू इंटर कालेज के सुजीत कुमार चौधरी को दूसरा तथा सेंट जोसेफ स्कूल खोराबार के उत्क र्श राय को तीसरा पुरस्कार मिला। इसी तरह जूनियर वर्ग में लिटिल फ्लावर स्कूल धरमपुर के राशेश श्रीवास्तव को पहला, डिवाइन पब्लिक स्कूल मोहनापुर के शत्रुघभन सिंह को दूसरा तथा नेहरू इंटर कालेज के अनुराग शर्मा को तीसरा पुरस्कार मिला।

क्यूब्स प्रतियोगिता में सूरज और आदित्य अव्वल
क्यूब्स प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में आरपीएम एकेडमी के सूरज प्रताप सिंह को पहला, स्टेपिंग स्टोन के दिव्यांशु दूबे को दूसरा तथा डिवाइन पब्लिक स्कूल मोहनापुर के यश सिंह को तीसरा पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग में डिवाइन पब्लिक स्कूल के आदित्य योगराज को पहला, आरपीएम एकेडमी के मयंक सिंह को दूसरा तथा डिवाइन पब्लिक स्कूल  के अवनीश मिश्रा को तीसरा पुरस्कार मिला।

नृत्य प्रतियोगिता में आकांक्षा बनीं विजेता
नृत्य प्रतियोगिता में सेंट्रल एकेडमी की आकांक्षा श्रीवास्तव को पहला, रैंपस की अनन्या कुमारी को दूसरा तथा एनई रेलवे ब्वॉयज इंटर कालेज के अब्दुल्लाह को तीसरा पुरस्कार मिला।

प्राथमिक वर्ग में पलक सिंह चैंपियन
एबीसी पब्लिक स्कूल की पलक सिंह को पहला, गोरखपुर पब्लिक स्कूल की नीकिता राय को दूसरा तथा रैंपस की रीद्दिमा श्रीवास्तव को तीसरा पुरस्कार मिला।

निबंध में ऋषभ, शिवम, मंजीत व आस्था को खिताब
सीनियर वर्ग में रैंपस के ऋषभ त्रिपाठी व एसवीएमआईसीएएन गोरखपुर के शिवम मिश्रा को पहला, एनएनएआईसी फुलवरिया की साक्षी ओझा व कार्मल स्कूल की अदिति गुप्ता को दूसरा तथा लिटिल फ्लावर स्कूल राप्ती के नूरीन व नवल्स एकेडमी के शुभम श्रीवास्तव को तीसरा पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग में सेंट्रल एकेडमी के  मंजीत यादव व आर्मी पब्लिक स्कूल की आस्था को पहला, सेंट्रल एकेडमी की गरिमा पांडेय व एबीसी पब्लिक स्कूल के दीपांशु शुक्ला को दूसरा तथा सेक्रेड हार्ट एकेडमी की अंजली सिंह, लिटिल फ्लावर स्कूल राप्ती नगर के  मोहम्मद अशहर खान व एबीसी पब्लिक स्कूल के साहित्य कुमार को संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार मिला।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में रैंपस व एबीसी स्कूल रहे आगे
रैंपस के दिव्य मणि त्रिपाठी व एबीसी पब्लिक स्कूल को पहला, ब्लॉसम सीनियर सेकेंड्री स्कूल के लक्ष्य वात्सयायन व एबीसी पब्लिक स्कूल के शोभित मिश्रा को दूसरा तथा डॉन बास्को स्कूल की आयुशी त्रिपाठी व रैंपस की अंजर हुसेन को तीसरा पुरस्कार मिला।

पेंटिंग में आर्यन, सचिन और शिवांगी का जलवा रहा
सीनियर वर्ग में डीएवी इंटर कालेज के आर्यन शर्मा को पहला, सेंट्रल एकेडमी की जया दत्ता को दूसरा तथा रैंपस के अमन सिंह को तीसरा पुरस्कार मिला। इसी तरह जूनियर वर्ग में सेंट्रल एके डमी के सचिन कुमार को पहला व रबिश रंजन को दूसरा तथा जीएन नेशनल स्कूल को शीतल यादव को तीसरा पुरस्कार मिला। वहीं प्राइमरी वर्ग में रैंपसर की शिवांगी सिंह को पहला, कल्पना कुमारी को दूसरा तथा सेंट्रल एकेडमी की सिद्धी गिरी को तीसरा पुरस्कार मिला।

राष्ट्रभक्ति व लोक गीत में सैफ व ईशानी को पहला स्थान
सीनियर वर्ग में स्टेपिंग स्टोन स्कूल के सैफ अली को पहला, लिटिल फ्लावर स्कूल धरमपुर की अंकिता गुप्ता को दूसरा तथा रैंपस की स्मृति सिंह को तीसरा पुरस्कार मिला। इसी तरह जूनियर वर्ग में रैंपस की ईशानी मिश्रा को पहला, डिवाइन पब्लिक स्कूल क ी छवि कुमार को दूसरा तथा एबीसी पब्लिक स्कूल की अनुराधा तिवारी को तीसरा पुरस्कार मिला।

क्विज में गौरव और निखिल के सिर सजा ताज
सीनियर वर्ग में जीएन नेशनल स्कूल के गौरव नंदन त्रिपाठी को पहला, सेंट पॉल स्कूल के यश अग्रवाल को दूसरा तथा लिटिल फ्लावर स्कूल धरमपुर के ऋषभ मिश्रा को तीसरा पुरस्कार मिला। वहीं जूनियर वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल के निखिल पांडेय को पहला, लिटिल फ्लावर स्कूल धरमपुर के आयुश सिंह को दूसरा तथा कार्मल स्कूल की अदिति राय को तीसरा पुरस्कार मिला।

संस्कृत श्लोक प्रतियोगिता में विष्णु, अंशिका पहले स्थान पर
सीनियर वर्ग में सेक्रेड हार्ट एकेडमी के विष्णु मिश्रा को पहला, नवल्स एकेडमी राप्ती नगर के अविनाश द्विवेदी को दूसरा तथा आरपीएम एकेडमी के शिवांश श्रीनेत व विकास भारती स्कूल के वेदांत तिवारी को तीसरा पुरस्कार मिला। इसी तरह जूनियर वर्ग में नवल्स एकेडमी सूरजकुंड की अंशिका मनचंदानी को पहला, लिटिल फ्लावर स्कूल धरमपुर की इशिका सिन्हा को दूसरा तथा वहीं की अनुष्का मिश्रा को तीसरा पुरस्कार मिला।

विज्ञान मेले में सौरभ और नीतीश छाए रहे
सीनियर वर्ग में सेंट्रल एकेडमी के सौरभ त्रिपाठी को पहला, नवल्स एकेडमी के मो. अद्दास को दूसरा तथा आरपीएम एकेडमी के तरंग मोदी को तीसरा पुरस्कार मिला। इसी तरह जूनियर वर्ग में सेंट्रल एकेडमी के नीतीश कुमार को पहला, नवल्स एकेडमी की हिबा को दूसरा तथा स्टेपिंग स्टोन की सतीश तिवारी और बिट्टू राज वर्मा को तीसरा पुरस्कार मिला।

लोकनृत्य में डेफोडिल ग्रुप रहा सबसे आगे
महिला प्रकोष्ठ की तरफ से ‘आजादी सोच’ कार्यक्रम के तहत हुई प्रतियोगिताओं में महिलाओं के ग्रुप ने आंचलिक लोकनृत्य प्रस्तुत कर गुजरात, मराठी, यूपी, पंजाबी समेत तमाम सूबाें की संस्कृति और सभ्यता की झलक पेश की। लोक नृत्य में महिलाओं के डांस ग्रुप डेफोडिल पहले, एंजिल ग्रुप दूसरे और गोर्जियस गर्ल्स ग्रुप तीसरा स्थान पर रहा। इसी तरह रंगोली प्रतियोगिता में मधुरलता विश्वकर्मा, अंजलि सुबधा, सत्यदेव पहले, स्निग्धा राय, अनुष्का श्रीवास्तव दूसरे और मधु सिंह व अंजुमन तीसरे स्थान पर रहीं।


इंटरनेट की खूबियां और खराबियां जानीं
महोत्सव के आखिरी दिन बच्चों द्वारा इंटरनेट के इस्तेमाल पर माता-पिता का नियंत्रण विषयक सेमिनार में देहरादून से आए विशेषज्ञों नीतिश चंदन और रचिता जैन से प्रोजेक्टर के माध्यम से इंटरनेट की खूबियां और उसके दुष्प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। दीक्षा भवन के प्रेक्षागृह में करीब दो घंटे तक चले इस सेमिनार में कई स्कूलों के बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद रहे। सेमिनार का उद्घाटन कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed