फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ramnavmi celeberated in Gorakhnath temple without Yogi Aadityanath

योगी बिना गोरखनाथ मंदिर में मनी रामनवमी

Thu, 06 Apr 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 06 Apr 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
Ramnavmi celeberated in Gorakhnath temple without Yogi Aadityanath
गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन करते पुजारी। - फोटो : Amar Ujala
गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत ढंग से हर साल मनाई जाने वाली रामनवमी का नजारा इस बार बदला था। भीड़ तो हर साल की तरह ही थी, पर कन्याओं का पूजन गोरक्ष पीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जगह इस बार मुख्य पुजारी कमल नाथ ने की। राम दरबार में राम जन्मोत्सव धूमधाम मनाया गया।
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र पर गोरखनाथ मंदिर में नौ दिनों तक चलने वाले व्रत का समापन रामनवमी को हुआ। हर साल राम दरबार में आरती और पूजा करने के बाद योगी आदित्यनाथ कन्या पूजन करते थे। पूजन के बाद कन्याओं को भोजन कराते, फिर दक्षिणा देकर विदा करते थे। परंतु इस बार मुख्यमंत्री होने के नाते वह लखनऊ में थे, लिहाजा मंदिर नहीं आ सके। इसके बावजूद पूजा पुराने तरीके से ही हुई।
विज्ञापन


राम दरबार लगा और आरती भी की गई। हवन पूजन के साथ ही नवरात्र की पूर्णाहुति हुई। प्रसाद वितरण भी हुआ। मुख्य पुजारी ने कन्याओं के पैर धुले और उन्हें चुनरी ओढ़ाकर उनकी पूजा की। बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी 1993 में मंदिर आए थे। 1994 में उन्हें उत्तराधिकारी बना दिया गया। यह पहला मौका है, जब उनकी गैर मौजूदगी में पूजा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राम दरबार में मना जन्मोत्सव
राम दरबार मंदिर में राम जन्मोत्सव मनाया गया। संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने ढोल-झाल लेकर सोहर गाया। इसी बीच पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह ने भगवान श्रीराम की आरती एवं पूजा की।


जिया के पैर भी धुले
कन्या पूजन में शामिल जिया एलकेजी की छात्रा है। मुख्य पुजारी ने जिया के पैर धुले और पांव पूजन किया। इससे पहले भी जिया मंदिर की पूजा-अर्चना में शामिल हो चुकी हैं। यूकेजी की काबेरी और खुशी भी कन्या पूजन से गदगद दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed