{"_id":"5db9e4c38ebc3e017d36558c","slug":"ramgarh-taal-news-gorakhpur-city-news-gkp3273801181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी पर मुख्य सचिव खफा, रामगढ़ताल के सुंदरीकरण के लिए और काम कराने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी पर मुख्य सचिव खफा, रामगढ़ताल के सुंदरीकरण के लिए और काम कराने के दिए निर्देश
Thu, 31 Oct 2019 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
राजेंद्र तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
एनेक्सी सभागार में आयोजित तीन मंडलों की रबी गोष्ठी में शामिल होने से पहले प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने बुधवार को नौकायन केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान नया सवेरा के पास जगह-जगह गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि वहां सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था जल निगम को रामगढ़ताल के सुंदरीकरण की दिशा में और भी काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सुंदरीकरण से जुड़े कार्य कराने के लिए मुख्य सचिव ने पहले प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ए. दिनेश कुमार को निर्देश दिया था मगर जब उन्हें बताया गया कि अभी ताल के रखरखाव के लिए उसे जीडीए को हैंडओवर नहीं किया गया है तो उन्होंने कार्यदायी संस्था जल निगम के अफसरों को निर्देशित किया। साथ ही यह भी कहा कि सभी काम पूरा करने के बाद ही इसे जीडीए को हस्तांतरित किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने नया सवेरा के पास शौचालय निर्माण के भी निर्देश दिए जिसपर जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि प्राधिकरण और निगम दोनों की ही तरफ से वहां जल्द शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन समेत कई अन्य अफसर मौजूद रहे।