फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ramgarh taal and adventure news

रामगढ़ ताल: जल्द उठा सकेंगे एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ

Mon, 21 Oct 2019 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
ramgarh taal and adventure news
रामगढ़ताल में एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ जल्द
विज्ञापन

गोरखपुर। शहरवासियों को जल्द एक और सौगात मिलने वाली है। रामगढ़ताल के नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद उठाने आने वाले सैलानी अब एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
ताल की लहरों पर रोमांचित कर देने वाली रफ्तार से हाई स्पीड मोटरबोट और जेट स्की वॉटर क्रॉफ्ट भी चलेंगी। बच्चों के मनोरंजन के अलावा रेस्तरां भी खुलेगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

रामगढ़ताल के सुंदरीकरण के क्रम में ताल के किनारे बोट जेट के अलावा नया सवेरा योजना के तहत लेक व्यू का निर्माण किया गया है। हाल ही में यहां लाइट एंड साउंड शो की भी शुरुआत हो चुकी है। कार्यदायी संस्था जल निगम जल्द ही इसे जीडीए को हैंडओवर कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ताल देखने आने वाले पर्यटकों को और ज्यादा आकर्षित करने के लिए कई एडवेंचर स्पोर्ट्स भी शुरू करने जा रहा है। इसके तहत पानी में तेज रफ्तार से चलने वाली विशेष किस्म की नाव जेट स्की वॉटर क्रॉफ्ट भी चलाया जाएगा। साथ ही हाई स्पीड मोटर बोट भी चलेगी।
जार्बिंग बॉल का भी मजा ले सकेंगे बच्चे
बच्चों के मनोरंजन का भी इंतजाम किया जाएगा। यहां जार्बिंग बॉल भी रहेगा। यह एक विशेष किस्म का पारदर्शी बॉल होता है। इसमें अंदर का अलग रोमांच है।
एनजीटी के दिशा-निर्देशों का भी रखा जाएगा ख्याल
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने रामगढ़ताल के वेटलैंड क्षेत्र में निर्माण पर कई बंदिशें लगाई हैं। ऐसे में इन सभी गतिविधियों और निर्माण के दौरान एनजीटी के दिशा निर्देश का पूरा ख्याल भी रखा जाएगा।

ताल में ये होंगी गतिविधियां और निर्माण
पर्यटक मोटर बोट, जेट स्की वाटर क्राफ्ट, स्पीड मोटर बोट, जार्बिंग बॉल और रेस्तरां
नया सवेरा योजना के तहत रामगढ़ताल में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। हाईस्पीड मोटर बोट समेत अन्य गतिविधियां संचालित करने के लिए अनुभवी संस्थाओं और व्यक्तियों से टेंडर मांगा गया है। जल्द ही लोगों को कई नई चीजें देखने को मिलेंगी।
संजय सिंह, चीफ इंजीनियर, गोरखपुर विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed