फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ramapati shastri in gorakhpur

शून्य से शिखर तक का सफर भाजपा में ही संभव : रमापति शास्त्री

Sat, 14 Sep 2019 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
ramapati shastri in gorakhpur
गोरखनाथ मंदिर में प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री का स्वागत करते जिलाध्यक्ष जर्नादन तिवारी ,विध?
शून्य से शिखर तक का सफर भाजपा में ही संभव : रमापति शास्त्री
विज्ञापन

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है। दीन दयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्यों को पहुंचाने का सपना देखा था। इसे भारतीय जनता पार्टी ही साकार कर रही है। शून्य से शिखर तक का सफर केवल भाजपा में ही संभव है। ये बातें गोरखपुर के प्रभारी मंत्री, प्रदेश के समाज कल्याण तथा अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में कहीं। वह भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का काम भाजपा कार्यकर्ताओं को करना चाहिए। भाजपा का लक्ष्य सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि सेवाभाव तथा समर्पण है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, असीमित विकास कार्यों तथा कार्यकर्ताओं के बल पर केंद्र में हमारी सरकार बन गई है, लेकिन हमें रुकना नहीं है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जिले की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में महानगर महामंत्री रमेश प्रताप गुप्ता, जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, पुष्पदंत जैन, रमेश सिंह, हरिनाथ भाई, विश्वजीत सिंह आशु, देशबंधु शुक्ला, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, पूर्व महापौर सत्या पांडेय, बृजेश राम त्रिपाठी, देवेश श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह, अच्युतानंद शाही, पद्मा गुप्ता, मीरा श्रीवास्तव, शकुंतला जायसवाल, हिमांशु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन ने शॉल और महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया
भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। वार्डों में मरीजों से मिलकर उन्होंने अस्पताल में दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली। अस्पताल की साफ-सफाई देखकर प्रभारी मंत्री खुश नजर आए। इस दौरान उनके साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, प्रबल प्रताप शाही, अजय श्रीवास्तव, विशाल पांडे, हिमांशु श्रीवास्तव मौजूद रहे। महानगर मीडिया प्रभारी बृजेश मणि मिश्र ने बताया कि प्रभारी मंत्री शनिवार की सुबह भाजपा के स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed