{"_id":"5dc726198ebc3e5b4e11fc0e","slug":"ram-mandir-gorakhpur-city-news-gkp32867106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा व्यवस्था सख्त, आला अफसर सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा व्यवस्था सख्त, आला अफसर सड़क पर
विज्ञापन
अयोध्या फैसला आने के बाद अलीनगर चौक के पास बाइक से गस्त करते एसपी सिटी डा कौस्तुभ व अन्य।
सुरक्षा व्यवस्था सख्त, आला अफसर सड़क पर
गोरखपुर। अयोध्या पर सुप्रीम फैसले के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर दिन भर सड़कों पर दौड़ते नजर आए। एडीजी जय नारायण सिंह शहर भ्रमण के बाद रेंज के महराजगंज भी पहुंचे तो कमिश्नर जयंत नार्लीकर, डीएम के विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता दिन भर गोरखपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही और अफसरों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसएसपी ने बताया कि अगले 48 घंटे तक पुलिस हाई अलर्ट पर रहेगी।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने को लेकर पुलिस पहले से सतर्क थी। संवेदनशील चौराहों को चिन्हित कर लिया गया था। आम लोगों के बीच पुलिस की मौजूदगी का असर था कि ना तो किसी चौराहे पर जश्न या विरोध की कोशिश हुई और ना ही कोई बहस करते देखा गया। जिले में आम जन जीवन पूरी तरह से सामान्य था। पुलिस भी सिविल डिफेंस के लोगों के साथ आराम से चौराहों पर बैठी ही नजर आई। जिला प्रशासन के सेक्टर मजिस्ट्रेट हर क्षेत्र में गश्त करते दिखे। चौकी, थाना छोड़कर पुलिस सड़कों पर जरूर थी, लेकिन कहीं से किसी को यह नहीं महसूस हुआ कि पुलिस डराने के लिए है, बल्कि लोग पुलिस वालों से ही फैसले के बारे में बातचीत करते सामान्य दिखे। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ भी अपने मातहतों के साथ शहर भ्रमण पर रहे। एडीजी जय नारायण सिंह ने बताया कि लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर आपसी सौहार्द का परिचय दे रहे हैं। कहीं भी कोई दिक्कत नहीं है। इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों को सतर्क रहने की नसीहत भी दी गई। जश्न मनाने की अनुमति किसी को नहीं है। पुलिस इसे लेकर सतर्क है।