{"_id":"58b6eb164f1c1bbe1c83186a","slug":"rally-to-aware-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत प्रतिशत मतदान जरूरी : प्रो. संजय पांडेय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत प्रतिशत मतदान जरूरी : प्रो. संजय पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
रैली निकालते उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एंड गाउड व अध्यापक।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से मतदाता जागरूकता के तहत बुधवार को अयोध्या दास स्काउट कुटीर से रैली निकाली गई। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के राजनीति विज्ञान के प्रो. संजय पांडेय ने बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान आवश्यक है। रैली अयोध्या दास स्काउट कुटीर से निकलकर अंबेडकर चौराहा, शास्त्री चौक, कचहरी चौराहा और हरिओम नगर तिराहा से होते हुए कुटीर में सभा के रूप में तब्दील हो गई। जिला मुख्यायुक्त राम जन्म सिंह ने स्काउट और गाइड तथा संस्था से जुड़े प्रशिक्षकों एवं पदाधिकारियों से खुद तथा अपने आसपास के लोगों को मतदान की आवश्यकताएं बताते हुए मतदान को प्रेरित करने को कहा। इस मौके पर दिनेश मणि त्रिपाठी, अजय कुमार, इशरत सिद्दीकी, राजेश चंद्र, ओम प्रकाश, रंजना राय और किरण देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
मतदान के लिए लिया संकल्प
राजकीय पेंशनर्स प्रकोष्ठ द्वारा बुधवार को मतदान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. जेपीएल श्रीवास्तव ने मतदान को लोकतंत्र की नींव बताते हुए प्रत्येक नागरिक को मतदान करना संवैधानिक अधिकार बताया। गोष्ठी में प्रमुख रूप से रमेश चंद लाल, रंगीलाल, इंजीनियर संतोष श्रीवास्तव, सीबी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन