{"_id":"58adda254f1c1b0953b2550e","slug":"rajnath-singh-addressed-to-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम नहीं बना तो खाट से कूदकर साइकिल पर बैठ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम नहीं बना तो खाट से कूदकर साइकिल पर बैठ गए
अरुण कुमार मिश्र, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि जब काम नहीं बना तो लोग खाट से कूदकर साइकिल पर बैठ गए। सब जानते हैं कि खाट सोने के लिए होती है, जनसभा के लिए नहीं। परिवार में चल रहे झगड़े के बहाने मुख्यमंत्री अखिलेश को भी उन्होंने घेरते हुए कहा कि अखिलेश कहते हैं कि उनके पापा-चाचा उन्हें काम नहीं करने देते। ऐसे में जब काम ही नहीं हुआ तो काम बोल कैसे रहा। उन्हें यह भी समझ नहीं की काम दिखता है, बोलता नहीं। कहा कि मुलायम सिंह ने साइकिल को पंक्चर कर दिया है और अब वह किसी काम की नहीं रही।
राजनाथ बुधवार को सहजनवां विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी शीतल पांडेय के पक्ष में मुरारी इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने प्रदेश को कीचड़ बना दिया है। यूपी में अपराध बढ़ा है। युवाओं के पास रोजगार नहीं है। सरकारी नौकरियों में भर्तियों में हुई धांधली से यहां का युवा निराश है। बसपा के कार्यकाल में भी भ्रष्टाचार चरम पर रहा। अब भाजपा प्रदेश में फैले कीचड़ में कमल खिलाकर सूबे में विकास का नया द्वार खोलेगी। कहा कि लक्ष्मी जी हाथी पर नहीं आतीं। साइकिल पर तो कभी चढ़ना भी पसंद नहीं करती। हाथ हिलाकर भी नहीं आती, इसलिए कमल को खिलने से कोई रोक नहीं सकता।
किसानों, गरीबों को लुभाते हुए आश्वस्त किया कि सरकार बनी तो छह माह के अंदर फसली ऋण माफ कर दिया जाएगा। इसी तरह बेटी पैदा होने पर सरकार 50 हजार का विकास बांड देगी जो 21 साल में दो लाख हो जाएगा। सभा के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक क ा भी जिक्र करना वह नहीं भूले। कहा कि बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जिसने पाकिस्तान की छाती पर खड़ा होकर उसे बेनकाब किया। सभा की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल तथा संचालन डॉ. आरडी सिंह ने किया। सभा में एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामजियावन मौर्य, अश्वनी त्रिपाठी, कामेश्वर सिंह, राकेश सिंह पहलवान, हरिश्चंद्र पांडेय, ब्लॉक प्रमुख रामप्रकाश शुक्ल, रमेश सिंह, सत्यव्रत त्रिपाठी, राजेंद्र शुक्ल, छोटेलाल मौर्य, ब्रह्मानंद शुक्ल, परशुराम शुक्ल, गोपाल गुप्त, पुरुषोत्तम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चाहे जहां रहीं, तोहार बन के रहब
गृहमंत्री राजनाथ सिंह भाषण दे रहे थे। वे जनता से सीधे संवाद कायम करते हुए समस्याओं को पूछ रहे थे तभी भीड़ से भोजपुरी में बोलने की पेशकश हुई। भीड़ की नब्ज पकड़ते हुए राजनाथ ने कहा कि, का भोजपुरी में बोलीं, ए प्रदेश में बड़ी समस्या बा। तू लोग का समझत हउवा कि राजनाथ सिंह गृहमंत्री हो गइलन त भोजपुरी ना बोल पइहें। हम चाहे जहां रहीं, तोहार बन के रहब। उनके इतना बोलते ही भीड़ उत्साहित होकर नारेबाजी करने लगी। उन्होंने लोगों का मिजाज भांपते हुए मंच से सहजनवां में सड़क, बिजली, कॉलेज, फैक्ट्रियों के प्रदूषण तथा फरसाडांड़ पुल के बारे में पूछकर लोगों से खुद को जोड़ने का प्रयास किया। वे इसमें काफी हद तक सफल भी रहे। भाषण के दौरान भीड़ से जनता अपनी परेशानी बताती रही। भीड़ से जब कुछ नवयुवक राजनाथ सिंह तथा भाजपा प्रत्याशी शीतल पांडेय का नाम लेकर नारा लगाने लगे तो राजनाथ ने उन्हें रोकते हुए भोजपुरी में कहा कि अरे शीतल बाबा कहि के नारा लगावा भाई। उनके इतना बोलते ही लोग ठहाके मारकर हंसने लगे।