फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rajnath addressed to public

हाथ के सहारे नहीं बढ़ेगी पंक्चर साइकिल : राजनाथ

Fri, 24 Feb 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 24 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rajnath addressed to public
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार किया। कहा कि सपा की साइकिल को मुलायम सिंह ने पंक्चर कर दिया है। उसकी चेन उनके चाचा लेकर भाग गए हैं। अब वह साइकिल अखिलेश हाथ के सहारे आगे बढ़ाना चाह रहे हैं, जो संभव नहीं है। वह बांसगांव विधानसभा के गंभीरपुर रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी डॉ विमलेश पासवान के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा-बसपा शासन में प्रदेश का विकास ठप हो गया है। दोनों पार्टियों ने प्रदेश को लूटने का कार्य किया है। उनके कुशासन से जनता त्रस्त हो गई है। सपा शासन में कोई सुरक्षित नहीं है। फोरलेन पर गैंगरेप होता है। वहीं, बसपा सरकार में हर तरफ घोटाले हुए। उसके कई मंत्रियों को जेल जाना पड़ा। उनके भ्रष्टाचार की कहानी से प्रदेश की पूरी जनता वाकिफ है। कहा कि हाथी पीपल का पत्ता खाता है, पर कुछ लोग उसे रुपये खिलाने लगे। यही वजह है कि हर जगह भाजपा के पक्ष में माहौल बना है।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जिस दिन सरकार बनी उसके बाद किसानों का कृषि ऋण माफ होगा। अपराधी, गुंडे जेल में होंगे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वनाथ पासवान तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ल ने किया। सभा को सांसद कमलेश पासवान, विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह,  महंथ सिंह, मारकंडेय राय, जनार्दन तिवारी, रामप्रताप सिंह, सबल सिंह, अस्मिता चंद, आरपीएन सिंह, शिवनारायण बेलदार आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed