फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rajkishor take meeting for mlc election

धन के बल पर नहीं जीता जा सकता है चुनाव : राजकिशोर

Mon, 29 Feb 2016 01:43 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
rajkishor take meeting for mlc election
एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी की तरफ से केंद्रीय कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सपा के नेताओं ने चुनाव को जीतने की रणनीति पर चर्चा की। कैबिनेट मंत्री ने राजकिशोर ने कहा कि जो लोग यह कह रहे हैं कि धन के बल पर चुनाव जीता जा सकता है वह मुगालता न पालें। हर प्रधान सत्ता के साथ बना रहना चाहता है। पार्टी नेता उनसे संपर्क कर जयप्रकाश यादव के पक्ष में वोट देने की अपील करें सफलता निश्चित मिलेगी।
विज्ञापन


रविवार को सपा की तरफ से  बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें जिले भर से सपा के नेता शामिल हुए। जिला कमेटी की तरफ से कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह को बुलाया गया था। हालांकि वह बस्ती जिले के प्रभारी हैं पर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा की जीत दिलाने में उनकी भूमिका को अहं माना जाता है। वह अपने बेटे को निर्विरोध अध्यक्ष बनवा दिये थे। इस नाते कहा जा रहा है कि वह टेक्निकल चुनाव के एक्सपर्ट हो गए हैं। मंत्री के समक्ष यह रखा गया कि सामने वाला प्रत्याशी धन से काफी मजबूत है। वह चुनाव को प्रभावित कर सकता है। तब मंत्री ने कहा कि धन से चुनाव यदि जीता जाता तो बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हाथ में देश की कमान होती। यहां पर हर प्रधान सत्ता के साथ जुड़ना चाहता है। उन्हें जोड़ने का कार्य स्थानीय नेताओं को करना होगा। जो भीड़ यहां पर दिख रही है वह अपना रुख गांवों की ओर करे। जीत पक्की होगी।
विज्ञापन


पूर्व सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यों से जनता काफी प्रभावित है। गोरखपुर महराजगंज के नेता पूरी इमानदारी से एक साथ लग जाएं। सपा प्रत्याशी जयप्रकाश यादव की जीत को कोई रोक नहीं पाएगा। भ्रम फैलाने वाले लोगों का मंसूबा कामयाब नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष डा. मोहसिन खा ने कहा कि जिले से लेकर ब्लाक स्तर तक के नेताआें को जो जिम्मेदारी तय की गई है वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। मतदान तक अपने-अपने क्षेत्रों में लग कर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करें। जयप्रकाश यादव ने कहा कि वह तो सपा का सिपाही हैं। पार्टी मुखिया के निर्देश पर चुनाव मैदान में हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. मोहसिन खां तथा संचालन जिला महासचिव मनुरोजन यादव ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद भालचंद यादव, विधायक राजमती निषाद, शारदा देवी, रामदरश विद्यार्थी, नगीना साहनी, कीर्तिनिधि पाण्डेय, जफर अमीन डक्कू, जियाउल इस्लाम, संदीप त्रिपाठी, संजय पहलवान, योगेंद्र चौहान, भोला गुप्ता, राजू तिवारी, बिंदा देवी, सुशीला भारती, उर्मिला देवी, रामनाथ यादव, भूपेश चंद यादव, विकास यादव, श्याम यादव, मारकण्डेय यादव, दुर्गेश यादव, लाल मोहन यादव, विनोद सिंह, सत्येंद्र गुप्ता, सहित अन्य कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed