{"_id":"57cae8744f1c1b3d782cd225","slug":"rajesh-pandey-declared-bsp-condidate-from-gorakhpur-grameen","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर ग्रामीण से राजेश पांडेय व बांसगांव से धर्मेंद्र बसपा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर ग्रामीण से राजेश पांडेय व बांसगांव से धर्मेंद्र बसपा प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sat, 03 Sep 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा ने एक और विधायक का टिकट काट दिया है। पार्टी ने बांसगांव सुरक्षित सीट से विधायक डॉ. विजय कुमार की जगह धर्मेंद्र कुमार पर भरोसा जताया है। वहीं छात्र राजनीति से बसपा में शामिल हुए राजेश पांडेय को गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र तथा जगदीश सिंह को फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया गया है।
सहजनवां में पार्टी की मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्य जोनल कोऑर्डिनेटर एमएलसी दिनेश चंद्रा ने प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का निर्देश है कि सभी कार्यकर्ता जीत के लिए जुट जाएं। उन्होंने दोनों मंडल की सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर बूथ की समीक्षा एक महीने में कर ली जाए। कार्यकर्ता मतदाता सूची बनाने का कार्य बूथ स्तर पर शुरू कर दें। जोनल कोऑर्डिनेटर घनश्याम चंद खरवार ने कहा कि सभी कार्यकर्ता घोषित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए लग जाएं।
इस दौरान जोनल कोआर्डिनेटर श्रवण कुमार निराला, विधायक देव नरायन उर्फ जीएम सिंह, विधायक विजय प्रताप, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, संजय पांडेय, अशोक कुमार, विश्वजीत सिंह, एसपी सिंह, रामदेव पासवान, विवेकानंद सिंह आदि उपस्थित थे।