फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Raise the issue of road chaos in assembly

बदहाल सड़क का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे

Mon, 11 Jan 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल जनप्रिय विहार में सड़क और नाली की स्थिति में सुधार न होने पर विधानसभा में मामले को उठाएंगे। क्षेत्रीय पार्षद के बुलावे पर पहुंचे विधायक ने बदहाल सड़क और नाली की स्थिति देखी। पिछले डेढ़-दो साल से नगर निगम प्रशासन की ओर से इसके निर्माण में टालमटोल करने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

रविवार को विधायक डॉ. अग्रवाल ने पार्षद प्रतिनिधि ऋषि मोहन वर्मा के साथ बाबू चिल्ड्रेन एकेडमी के बगल में बन रही सड़कों का निरीक्षण किया।
सड़क पर पानी भरा हुआ था। पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि करीब डेढ़ साल से नगर निगम प्रशासन इस सड़क को ठीक करने में टालमटोल कर रहा है, जबकि कार्यकारिणी से भी यह निर्माण कार्य स्वीकृत है। मुख्य अभियंता भी इस सड़क का निरीक्षण कर चुके हैं। सदर सांसद और मेयर भी इसको बनाने की बात कह चुके हैं। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नगर विधायक ने कहा कि नगर आयुक्त और मंडलायुक्त से बात करके जल्द से जल्द यह काम कराएंगे। अगर इसमें देरी की जाती है तो विधानसभा में इस मसले को उठाया जाएगा। क्षेत्रीय जनता ने गंदे पानी की सप्लाई और अतिक्रमण की जानकारी दी।
विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों से बात कर इसे तत्काल दूर कराने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर अनिल शंकर श्रीवास्तव, नंद लाल गुप्ता, ओम प्रकाश वर्मा, विजय कुमार गुप्ता, जय प्रकाश जायसवाल, उपेंद्र धर दुबे, दयाराम वर्मा, चंद्र प्रकाश वर्मा, गुलाब दत्त चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed