{"_id":"580e24b94f1c1b3924bc227d","slug":"rainbow-festival-began","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृता कला वीथिका में शुरू हुई इंद्रधनुष प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृता कला वीथिका में शुरू हुई इंद्रधनुष प्रदर्शनी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 24 Oct 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
विवि अमृता कला विथिका में कला प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं मेयर डॉ. सत्या पांडेय।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कला के विविध आयाम समेटे इंद्रधनुष प्रदर्शनी सोमवार को यूनिवर्सिटी के अमृता कला वीथिका में शुरू हुई। यहां तूलिका के कमाल से सजीव लगती पेंटिग तो अंगुलियों की कारीगरी से उकेरी कलाकृति देख लगा मानो ये कब बोल पड़ें। संवेदना से लेकर संस्कार तक इन कलाकृतियों में पिरोया गया था। कहीं बुराई पर चोट की गई तो किसी में सकारात्मक संदेश गुथा था।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के अमृता कला वीथिका में तीन दिवसीय इंद्रधनुष प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार को मेयर सत्या पांडेय ने किया। यूनिवर्सिटी के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अजय कुमार शुक्ल विशिष्ट अतिथि रहे। संस्कृति एवं चित्रकला विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी को देखने के लिए पूरे दिन कलाप्रेमियों की भीड़ लगी रही। एमए की छात्रा चंद्रा रावत का ‘सेव डॉटर’ पोस्टर, बीए की सृष्टि त्रिपाठी के एक्रेलिक रंगों से बनीं कलाकृतियां, एमए की दुर्गा सिंह के विविध विषयों पर उकेरे गए सुंदर चित्र देखते ही बन रहे थे। धर्मवीर चौधरी के इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल का चित्र भी खूब सराहा गया।
शिखर त्रिपाठी के पोस्टर अविरत दौड़ ने भी लोगों को खूब प्रभावित किया। फैशन डिजाइनिंग की छात्रा गरिमा राय ने संगीत को अपने चित्र में पिरो दिया। आयोजक विधि छात्र गौतम पांडेय के लैंडस्केप में पहाड़ का सुंदर नजारा भी लोगों को खूब भाया। शिवानंद राय के पोट्रेट, कीर्ति वर्मा के लैंडस्केप, विकास के मदर मेरी की कृति, आदित्य कुमार वर्मा के डांसिंग गर्ल के कोलाज को भी सराहा गया।