{"_id":"5d24fe3c8ebc3e6ce04c98c7","slug":"rain-in-rail-treack-gorakhpur-city-news-gkp3132695158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीगंज में बारिश से रेल ट्रैक धंसा, सतर्कता के चलते टल गया हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीगंज में बारिश से रेल ट्रैक धंसा, सतर्कता के चलते टल गया हादसा
विज्ञापन
rail track
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर बारिश के चलते गोरखपुर-नौतनवां रेलखंड पर पीपीगंज के निकट निर्माणाधीन अंडरपास में पड़े ब्लॉक के ऊपर मिट्टी और गिट्टी खिसकने से रेल ट्रैक धंस गया।
इसी ट्रैक से होकर नौतनवां-गोरखपुर-मडुआडीह पैसेंजर ट्रेन जाने वाली थी, लेकिन की-मैन इब्राहिम की सतर्कता के चलते हादसा टल गया। की-मैन ने समय रहते रेलवे अफसरों को सूचना दे दी और ट्रेन को रावतगंज के पास रोक दिया गया। रेलकर्मियों ने एक घंटे में ट्रैक की मरम्मत कर उसे ठीक कर दिया। इसके बाद काशन पर ट्रेनों का संचलन शुरू करा दिया गया।
पीपीगंज एवं रावतगंज रेलवे स्टेशन के बीच मंगलपुर अनमैंड रेलक्रासिंग 16 सी को बंद कराकर रेल प्रशासन की ओर से आठ माह पूर्व अंडरपास का निर्माण शुरू कराया गया था। दो माह पूर्व सीमेंट और कंक्रीट से बना ब्लॉक डालकर ट्रैक पर ट्रेनों को संचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को तेज बारिश के चलते ब्लॉक के ऊपर पड़ी मिट्टी के खिसकने से ट्रैक के नीचे पड़ी गिट्टियां हट गईं। इससे ट्रैक के नीचे करीब दो फिट का गड्ढा बन गया। दिन में करीब दो बजे ट्रैक सुरक्षा में तैनात की-मैन इब्राहिम ने इसे देखा तो तुरंत पीपीगंज स्टेशन मास्टर एवं अधिकारियों को सूचना दी।
इसके बाद नौतनवां-गोरखपुर-मडुआडीह जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को रावतगंज के पास ही रोक दिया गया।
कुछ ही देर में आनंदनगर से रेलवे आईओडब्ल्यू एवं पीडब्ल्यूआई की टीम पहुंची और ट्रैक की मरम्मत शुरू करा दी गई। रेलकर्मियो ने गड्ढे में बोल्डर एवं गिट्टियां डालकर उसे ठीक कर दिया। करीब एक घंटे बाद काशन पर ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया। इस संबंध में आनंदनगर के रेल पथ निरीक्षक (कार्य) सुयश सिंह ने बताया कि ट्रैक की मरम्मत कराकर उसे ठीक कर दिया गया है।
करीब एक घंटे बाद काशन पर ट्रेनों का संचलन भी शुरू करा दिया गया। सीपीआरओ एनईआर पंकज सिंह ने बताया कि अंडरपास पर नया कार्य कराया गया था। बारिश में मिट्टी और गिट्टी खिसक गई थी, जिसे तत्काल दुरुस्त कराकर कॉशन पर ट्रेनों को चलाया गया।
अंडरपास मार्ग को जल्द पूरा कराने की मांग
इलाके के लोगों का कहना है कि रेलवे प्रशासन की लापरवाही से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। सेतभान यादव, राजेश यादव, महेंद्र सिंह, नरसिंह, पिन्टू, रवि आदि का कहना है कि अगर समय रहते अंडरपास मार्ग का निर्माण रेल प्रशासन की ओर से पूरा कर लिया गया होता तो गिट्टी और मिट्टी नहीं खिसकती। उन्होंने अंडरपास मार्ग को जल्द पूरा कराने की मांग की।