फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rain basera gorakhpur

ट्रांसपोर्टनगर महेवा रैन बसेरा: निरीक्षण को पहुंचे चीफ इंजीनियर, मिली गड़बड़ी

Mon, 16 Dec 2019 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
rain basera gorakhpur
ट्रांसपोर्टनगर महेवा रैन बसेरा: निरीक्षण को पहुंचे चीफ इंजीनियर, मिली गड़बड़ी
विज्ञापन

गोरखपुर। ट्रांसपोर्टनगर महेवा स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण करने पहुंचे नगर निगम के चीफ इंजीनियर को भी गड़बड़ी मिली। रैन बसेरे में एक दुकानदार इलेक्ट्रानिक वेटिंग मशीन को चार्ज करता हुआ मिला। संचालक को चेतावनी दी गई अगर फिर से ऐसी गड़बड़ी मिली तो तत्काल हटा दिया जाएगा। वहीं संचालक ने कर्मचारी को हटाकर उसके स्थान पर नया कर्मचारी लगा दिया है।
अमर उजाला ने रविवार के अंक में ट्रांसपोर्टनगर महेवा रैन बसेरे की स्थिति उजागर की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए रविवार को नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद रात करीब 9:30 बजे निरीक्षण को पहुंचे। दरवाजे में लगा ताला खुलवाया। अंदर जाने पर यहां एक व्यक्ति द्वारा अवैध ढंग से तौल करने वाली इलेक्ट्रिक मशीन रखी मिली। सिर्फ एक व्यक्ति अंदर मिला। इस रैन बसेरे का संचालन की जिम्मेदारी श्रेय सेवा संस्थान के पास है।
विज्ञापन

ताला खुलवा दिया गया है। साथ ही संचालक को चेतावनी दी गई कि अगली बार गड़बड़ी मिलने पर संचालन की जिम्मेदारी खत्म कर दी जाएगी। लगातार इसका निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेश चंद, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
शिकायत के बाद कर्मचारी को हटा दिया गया है। साथ ही मुख्य गेट का ताला भी खोल दिया गया है।
- चंद्र प्रकाश मणि त्रिपाठी, संस्था प्रभारी श्रेयस सेवा संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed