{"_id":"5d1cd4878ebc3e3cdc69d77e","slug":"railway-union-election-gorakhpur-city-news-gkp3125313125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे मान्यता प्राप्त यूनियन का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे मान्यता प्राप्त यूनियन का चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे मान्यता प्राप्त यूनियन के चुनाव की तैयारियां तेज
गोरखपुर। रेलवे में मान्यता प्राप्त यूनियन का चुनाव अगस्त में होगा। सीक्रेट बैलेट पेपर से चुनाव कराने की प्रस्तावित तिथि 26 से 28 अगस्त तय की गई है। 15 जुलाई तक मतदाता सूची तैयार हो जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे में करीब 55 हजार रेलकर्मी मतदान करेंगे। मतदान के दूसरे दिन ही मतगणना शुरू हो जाएगी। कुल मत का 35 प्रतिशत पाने वाली यूनियन ही मान्यता प्राप्त मानी जाएगी।
मान्यता प्राप्त यूनियन का चुनाव पहले 26 से 28 मार्च को होनी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते इस स्थगित कर दिया गया था। अब रेलवे बोर्ड ने राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त दो संगठन ऑल इंडिया रेलवे मेन्य फेडरेशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों से विमर्श के बाद 26 से 28 अगस्त को चुनाव प्रस्तावित किया है। हालांकि अभी लिखित निर्देश अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन कार्मिक विभाग को तैयारी करने की हिदायत दी गई है। इस संबंध में मुख्यालय और मंडल कार्यालय में कर्मचारियों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। 12 जुलाई तक कर्मचारियों से आपत्तियां मांगी जाएगी। 15 जुलाई को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। मान्यता प्राप्त संगठन को स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) में आमंत्रित किया जाता है और वे कर्मचारियों की ओर से पक्ष रखते हैं। पीआरकेएस के महामंत्री विनोद राय ने बताया कि मतदाता सूची को लेकर काम चल रहा है। कभी भी चुनाव की तिथि घोषित की जा सकती है। प्रस्तावित तिथि 26 से 28 अगस्त है।
सुबह आठ बजे से होगा मतदान
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसी दिन सभी मंडल कार्यालय पर मतपेटियां एकत्र की जाएंगी। दूसरे दिन अपर मंडल प्रबंधक की निगरानी में मंडल कार्यालय तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी की देखरेख में मुख्यालय के मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन
छह संगठन इस बार होेंगे मैदान में
एनई रेलवे मजदूर यूनियन, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ, पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ, पूर्वोत्तर रेलवे कार्मिक यूनियन, एनई रेलवे मेन्स कांग्रेस, रेल वर्कर्स यूनियन (कई तकनीकी संगठन शामिल)।
हर छह साल पर होता है चुनाव
मान्यता प्राप्त संगठन के लिए हर छह साल पर चुनाव होता है। पिछली बार वर्ष 2013 में चुनाव हुआ था। पूर्वोत्तर रेलवे में एनई रेलवे मजदूर यूनियन चुनाव जीती थी। इस संगठन को करीब 54 फीसदी मत प्राप्त हुए थे। दूसरे स्थान पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ थी।