फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway police took action against the illegal encoaches on railway field

कब्जा हटाने गए रेलवे इंजीनियर की गाड़ी तोड़ी

Sat, 30 Dec 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 30 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Railway police took action against the illegal encoaches on railway field
रेलवे पुलिस ने नंदानगर में अतिक्रमण हटाए। - फोटो : Amar Ujala
नंदानगर दरगहियां स्थित दो हेक्टेयर जमीन से कब्जा हटाने गए रेलवे के इंजीनियर पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। पथराव कर उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। महिलाएं जेसीबी के आगे खड़ी हो गईं तो पुरुष एकजुट होकर हंगामा और नारेबाजी करने लगे। चीख-पुकार भी मची। इसी बीच कुछ झोपड़ियों में आग लगा दी गई। इसका आरोप भी कब्जा हटाने गई टीम पर मढ़ दिया गया, लेकिन इसके बाद भी कमर कसकर पहुंची आरपीएफ-जीआरपी और अफसरों की टीम ने कब्जे पर बुलडोजर चलवा दिया। यहीं इलेक्ट्रिक लोको शेड का निर्माण होना है।
विज्ञापन


नंदानगर दरगहियां के पास रेलवे की 15 हेक्टेयर जमीन है। इसके दो हेक्टेयर हिस्से में लोगों ने कब्जा कर रखा था। जमीन खाली कराने की कई बार कोशिश हुई लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी जमीन पर इलेक्ट्रिक लोको शेड बनाया जाना है। इसके लिए एयरफोर्स से नान आब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) मिल चुका है। शुक्रवार को इसी जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। जगदीशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक रेलवे की टीम दोपहर बाद नंदानगर दरगहियां पहुंची। पहले लोगों से कब्जा हटाने को कहा गया, लेकिन कब्जेदार टस से मस नहीं हुए। इसके बाद रेलवे का बुलडोजर चलने लगा। कब्जे ढहाए जाने लगे। इससे मौैके पर अफरातफरी मच गई। कब्जेदारों ने घरों से सामान हटाने शुरू कर दिए। लोग आलमारी, बेड, बिस्तर लेकर भागने लगे। इसी बीच कुछ महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया। वे बुलडोजर के सामने खड़ी हो गईं और कार्रवाई रोकने लगीं, लेकिन आरपीएफ, जीआरपी ने सभी को पीछे धकेल दिया। कुछ लोगों ने पथराव कर कब्जा हटाने गई टीम को खदेड़ने की भी कोशिश की। इसी दौरान रेलवे के इंजीनियर की कार का शीशा तोड़ दिया गया। लोगों के विरोध प्रदर्शन और उग्र रूप को देखते हुए फोर्स बढ़ाकर रेलवे की जमीन से कब्जा हटा दिया गया। मौके पर जल्द इलेक्ट्रिक लोको शेड का निर्माण शुरू होगा। 
विज्ञापन


नोटिस के बाद भी नहीं हटा कब्जा
पूर्वोत्तर रेलवे के अफसरों का कहना है कि करीब 30 कब्जेदारों को 26 दिसंबर को नोटिस दिया गया था। उन्हें 28 तक कब्जा हटाने को कहा गया था, लेकिन कोई नहीं हटा। इसी कारण जबरन कब्जा हटाया गया। झोपड़ियों में आग लगाने के आरोप पर अधिकारियों ने कहा कि पेशबंदी के चक्कर में कब्जेदारों ने टूटी झोपड़ियों में आग लगा दी ताकि कब्जा बरकरार रखा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार मची, धरना-प्रदर्शन
अवैध कब्जा ढहाने के बाद नंदानगर दरगहियां में चीख-पुकार मच गई। जिनके निर्माण पर बुलडोजर चला, वे रोने-बिलखनेे लगे। अधिकारियों पर ज्यादती का आरोप लगाने लगे। महिलाएं और पुरुष धरने पर बैठ गए। राजकुमार निषाद, फूलपत्ती, अक्षयबर यादव, केशव, राधेश्याम, बबलू, विनोद, गुड्डी, प्रमिला, रुदल, लालमन ने रेलवे की टीम पर परेशान करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि वे सालों से काबिज हैं। उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। घरों में आग लगाकर लाखों का नुकसान पहुंचाया गया। टीम ने घर से सामान हटाने तक की मोहलत नहीं दी। 

15 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा इलेक्ट्रिक लोको शेड
नंदानगर दरगहियां में रेलवे की 15 हेक्टेयर जमीन है। इस पर पूर्वोत्तर रेलवे का पहला इलेक्ट्रिक लोको शेड बनना है। इस लोको शेड में सौ इलेक्ट्रिक रेलवे इंजन के मेंटीनेंस की व्यवस्था होगी। पहले चरण में 50 इंजन मेंटीनेंस की क्षमता वाला शेड बनाया जाएगा। दूसरे चरण में इतने ही क्षमता का शेड बनेगा।

रेलवे की खबर में बयान

नियमानुसार, अवैध कब्जा हटाया गया है। जमीन रेलवे की है। पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन कब्जे नहीं हटाए गए। अब पुलिस की मदद से कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। 
- सीपी चौहान, पीआरओ पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed