फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Railway gives different information on station and website

रेलवे की सूचना पर भरोसा किया तो छूट जाएगी ट्रेन

Fri, 20 Jan 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 20 Jan 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Railway gives different information on station and website
होली में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन
ट्रेन की लोकेशन जानने के लिए रेलवे की सूचना प्रणाली पर भरोसा किया तो मुमकिन है कि आपकी ट्रेन छूट जाए। पूछताछ केंद्र और वेबसाइट पर सूचनाएं अलग-अलग दर्शायी जा रही हैं। ऐसे में समय को लेकर यात्री धोखा खा रहे हैं। अक्सर ट्रेन स्टेशन पर खड़ी होती है और सूचना कहीं और की मिलती है। गुरुवार को भी ऐसा ही हुआ। बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी और वेबसाइट पर सूचना डोमिनगढ़ दर्शा रहा था।
विज्ञापन


पूछताछ केंद्र पर समय को लेकर रोजाना यात्रियों और रेलवे स्टॉफ में बहस भी होती है। दिन में पूछताछ केंद्र पर तो सूचनाएं अपडेट होती रहती हैं, लेकिन रात में डिस्प्ले बोर्ड पर सूचनाएं गलत होती हैं। कई बार ट्रेन के आने के बाद लोगों को जानकारी होती हैै और सामान लेकर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक दौड़ना पड़ता है।
विज्ञापन


केस 1
दिल्ली से आने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 10:30 घंटे की देरी से दोपहर 2:05 बजे प्लेटफॉर्म दो पर आई। रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर सही समय दर्शाया गया था, जबकि ट्रेनों की ऑनलाइन सूचना देने वाली ‘नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम’ की वेबसाइट पर ट्रेन का लोकेशन डोमिनगढ़ बताया गया। कई यात्री इसी सूचना के आधार पर स्टेशन पहुुंचे। उनके पहुंचते-पहुंचते ट्रेन खुली चुकी थी, जिसे पकड़ने के लिए यात्रियों को सामान लेकर दौड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 2   
आम्रपाली एक्सप्रेस के आने की सूचना पूछताछ केंद्र के डिस्प्ले बोर्ड पर 1:15 घंटे की देरी से लिखा गया था, जबकि वेबसाइट पर ट्रेन 1:45 घंटे की देरी से आने की सूचना थी। समय को लेकर बहुत सारे यात्री परेशान थे। बार-बार वे पूछताछ केंद्र पर सही समय की तस्दीक करते रहे।


देर से आने वाली ट्रेनें
ट्रेनें    विलंब (घंटे में)
12511 कोचीन एक्सप्रेस    12.30
12566 बिहार संपर्क क्रांति    10.30
12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस    10.15
12554 वैशाली एक्सप्रेस    5
12212 गरीब रथ एक्सप्रेस    5 
14604 अमृतसर-सहरसा जनसाधारण    6.30
13020 बाघ एक्सप्रेस    2.45
19040 अवध एक्सप्रेस    4                       
      

सूचनाओं में अगर अंतर है तो जांच कराकर इसे सही कराया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि सभी ट्रेनों की ऑनलाइन सूचना भी अपडेट रहे, ताकि यात्रियों में किसी तरह का भ्रम न पैदा हो सके।
- संजय यादव, सीपीआरओ एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed