फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   railway and six houses demolishing

छह आवास पर चला बुलडोजर, सात को नोटिस

Mon, 19 Aug 2019 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
railway and six houses demolishing
रेलवे के छह आवासों पर चला बुलडोजर, सात रेलकर्मियों को दिया नोटिस
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे जीएम दफ्तर के पीछे आउट हाउस को गिराकर उसे नया लुक देने की तैयारी है। बीते दिनों यहां छह आवासों को बुलडोजर से गिरा दिया गया। बाकी में रहने वाले रेलकर्मियों को नोटिस थमाया दिया गया है। आनन फानन में कुछ ने अपने सामान भी किराए के कमरों में शिफ्ट करा लिए हैं।
रेलकर्मियों का कहना है कि उन्हें अब जर्जर आवासों में रहने के लिए भेजा जा रहा है। इसे लेकर विरोध भी शुरू हो गया है। पीआरकेएस के महामंत्री विनोद राय के नेतृत्व में कर्मियों ने अफसरों से मुलाकात कर खाली पड़े अच्छे आवास आवंटित करने की मांग की है।
विज्ञापन

कर्मियों ने कहा कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) दक्षिण ने 31 जुलाई को नोटिस जारी किया। इसमें तीन दिनों के अंदर आवास खाली करने की बात कही गई थी। आउट हाउस में छह ऐसे आवास थे जहां नियम विरुद्ध अफसरों के बंगलों पर काम करने वाले कर्मी रह रहे थे, जो रेलवे कर्मचारी भी नहीं है। उन आवासों को गिरा दिया गया। गलतफहमी में अन्य ने अपने सामान हटाने शुरू कर दिए। उन्हें लगा कि उनके भी आवास गिरा दिए जाएंगे। रेलकर्मियों ने अफसरों से गुहार लगाई तो उन्हें कुछ समय की मोहलत दी गई। रेलकर्मियों का कहना है कि वे टाइप टू में रहते हैं और खाली होने के बाद भी उन्हें टाइप वन आवंटित किया जा रहा है। यहां के आवास जर्जर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़ताल कॉलोनी को भी खाली करने की नोटिस
रामगढ़ताल स्थित रेलवे कॉलोनी में आवासों को खाली कराने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां रहने वाले रेल कर्मियों को नोटिस जारी किया गया है। इस कॉलोनी की जमीन को रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण को हस्तांतरित किया जाना है। उप मुख्य इंजीनियर ने रेल कर्मियों को नोटिस देकर कहा है कि वे खाली आवासों की सूची देखकर प्रोफार्मा प्राप्त कर लें और अपना आवेदन दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed