फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rail budget: new proposal proposed as well as old

रेल बजट : नए के साथ पुराने कामों को भी तरजीह

Fri, 26 Feb 2016 01:18 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
rail budget: new proposal proposed as well as old
सब कुछ तय योजना के मुताबिक चला तो कुछ सालों में जहां गोरखपुर और आसपास के मुसाफिरों को नए रेल मार्गों के बेहतर विकल्प मिलेंगे तो पहले से चल रही ट्रेनों को रफ्तार के साथ-साथ आउटर पर गाड़ी रुक जाने से होने वाली तकलीफ से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


रेल बजट में सहजनवां-दोहरीघाट के बीच नई रेल लाइन इस इलाके के लोगों सहूलियत भरे सफर का मौका देगी तो बढ़नी से काठमांडू का ट्रैक से जुड़ाव भारत-नेपाल के लोगों के जुड़ाव को और मजबूती दे सकता है। कैंट का सेटेलाइट स्टेशन की शक्ल में विकास जहां तेजी से विस्तार ले रहे शहर के लोगों को ट्रेन पकड़ने का एक और बेहतर विकल्प बन सकेगा, वहीं डोमिनगढ़-कुसम्ही के बीच तीसरी रेल लाइन ट्रेनों को आउटर पर रोकने की मजबूरी से निजात देगी। गोरखपुर के इलेक्ट्रिक लोकोशेड से छपरा-लखनऊ के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने के सपने को उड़ान मिलेगी तो नए शेड की स्थापना रोजगार और स्थानीय लोगों के लिए व्यापार के नए अवसर भी बढ़ाएगी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे की स्वीकृत योजनाएं व बजट
नई लाइन ------ स्वीकृत धनराशि
सहजनवां-दोहरीघाट ------ 743.55 करोड़
बहराइच-श्रावस्ती-बलरामपुर ------ 1600 करोड़
काशीपुर-धामपुर ------ 1200 करोड़

नई लाइन के लिए सर्वे ------ स्वीकृत धनराशि
कपिलवस्तु-बस्ती वाया बांसी (सर्वे विस्तार) ------ 91 लाख
आनंदनगर-घुघली वाया महराजगंज (सर्वे विस्तार) ------ 50 लाख
बढ़नी-काठमांडू ------ 54 लाख
बस्ती-फैजाबाद ------ 10 लाख
एटा-कासगंज ------ चार लाख
हरदोई-बिलग्राम-कन्नौज ------ सात लाख
मलिहाबाद-इटौजा ------ 26 लाख

आमान परिर्वतन ------ स्वीकृत धनराशि
इंदारा-दोहरीघाट ------ 119.05 करोड़
बहराइच-मैलानी ------ 1900 करोड़

रेल दोहरीकरण ------ स्वीकृत धनराशि
फेफना-इंदारा-मऊ-शाहगंज ------ 922.84 करोड़
भटनी-औड़िहार ------ 937.00 करोड़    

तीसरी लाइन ------ स्वीकृत धनराशि
डोमिनगढ़-गोरखपुर-कैंट-कुसम्ही ------ 116.72 करोड़
बुढ़वल-गोंडा ------ 602.49 करोड़

विद्युतीकरण ------ स्वीकृत धनराशि  
कल्याणपुर-कासंगज-मथुरा ------ 305.9 करोड़
गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-वाल्मीकि नगर ------ 114.67 करोड़
औड़िहार-जौनपुर ------ 55.34 करोड़
आनंदनगर-गोंडा-बहाराइच-मैलानी ------ 425.30 करोड़
तमकुहीरोड-छितौनी ------ 57.60 करोड़
मनकापुर-कटरा-अयोध्या-फैजाबा ------ 48 करोड़
भटनी-औड़िहार ------ 120 करोड़
बलिया-मऊ-शाहगंज ------ 153.60 करोड़
कप्तानगंज-थावे-खैरा-छपरा कचहरी ------ 144.18 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed