फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Raid on petrol pump

पेट्रोल पंप पर मिली घटतौली, मशीन सीज

Thu, 04 May 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 04 May 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Raid on petrol pump
पेट्रोल पंप पर मशीन की जांच करते अफसर। - फोटो : Amar Ujala
एसटीएफ, बांट माप विभाग और जिला पूर्ति अधिकारी की छापेमारी में बुधवार को तुर्रा बाजार के पेट्रोल पंप से घटतौली पकड़ी गई है। डीजल पंप पर घटतौली मिलने पर एक मशीन सीज कर दी गई। संयुक्त टीम ने जिले के तीन और पेट्रोल पंपों पर भी छापा मारा। भारी पुलिस फोर्स के साथ अफसरों की छापेमारी से पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


बुधवार दोपहर 11:30 बजे के करीब जांच टीम बेतियाहाता के पेट्रोल पंप पर पहुंची। टीम के आते ही पंप मालिक और कर्मचारी सकते में आ गए। जांच के लिए एक-एक मशीन खोली गई और सभी के मीटर और लॉक की जांच की गई। इसके बाद मशीन के अंदर पल्सर (इसी में लगाई जाती है चिप) को खोलकर उसमें चिप की भी जांच की गई। देवरिया बाईपास के माधव पंप और पादरी बाजार के सावित्री पंप, तुर्रा बाजार के पेट्रोल पंप की भी जांच की गई।
विज्ञापन


तुर्रा पेट्रोल पंप के एक मशीन में एसटीएफ के एडिशनल एसपी विकास त्रिपाठी ने घटतौली पकड़ी। जांच से पता चला कि पांच लीटर डीजल की बिक्री पर 50 मिलीलीटर डीजल की घटतौली की जाती है। इसके लिए मशीन में अलग से सेटिंग की गई है। लखनऊ की तरह चिप का मामला सामने नहीं आया। छापेमारी के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह, बांट माप विभाग के अरुण शाही, सीओ कैंट अभय मिश्रा के साथ ही कोतवाल भी मौजूद रहे। छापेमारी का अभियान चार घंटे तक चला। अफसरों का कहना है कि घटतौली के खिलाफ छापेमारी जारी रहेगी। यह कार्रवाई डीएम राजीव रौतेल की पहल पर की जा रही है। जिस पेट्रोल पंप पर खामी मिलेगी, उसे सील किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैरिंदा समेत तीन पंपों पर नहीं मिली कमी
शहर के मैरिंदा समेत तीन पेट्रोल पंपों पर कोई कमी नहीं मिली। सभी पंप के एक-एक मशीनें जांची गईं। बेतियाहाता स्थित मैरिंदा पंप पर कई घंटे जांच चलती रही। इस दौरान मालिक शिवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंप की मशीन से छेड़छाड़ गलत है। मैं खुद नियमित तौर पर पंप की जांच कराता हूं। 

जांच के दौरान तुर्रा बाजार पेट्रोल पंप पर घटतौली मिली है। मशीन सीज कर दी गई है। पांच लीटर डीजल में 50 मिलीलीटर कम पाया गया।
- विकास त्रिपाठी, एडिशनल एसपी, एसटीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed