{"_id":"5810c5784f1c1bac52bc24d3","slug":"raid-on-khoya-mandi-five-shops-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोवा मंडी में छापे से हड़कंप, पांच दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोवा मंडी में छापे से हड़कंप, पांच दुकानें सील
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 27 Oct 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खोया मंडी में दुकानें सीज करते हुए।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बुधवार की दोपहर गोलघर स्थित खोवा मंडी में छापा मारा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अचानक हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। तमाम दुकानदार दुकानें छोड़कर भाग गए। टीम ने पांच दुकानों को सील कर दिया। खोवे की जिन दुकानों पर कार्रवाई हुई उनमें बजरंगी ट्रेडर्स, महेश ट्रेडर्स, नारायण ट्रेडर्स, शिवा ट्रेडर्स और शंकर ट्रेडर्स शामिल हैं।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के मुताबिक शंकर ट्रेडर्स के मालिक थोड़ी देर में सामने आए। उनकी अपील पर टीम ने नमूना लेने की शर्त पर उनकी दुकान खोल दी। वहां से खोवे का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम ने नरसिंहपुर स्थित जितेंद्र कुमार के पापड़ी की फैक्ट्री पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया गुणवत्ता सही न पाए जाने पर टीम ने वहां 90 किलोग्राम पापड़ी सीज करने के साथ ही नमूना भी लिया।
इसी तरह टीम ने गणेशपुरम राप्तीनगर स्थित केक फैक्ट्री से केक का नमूना लिया। उधर, टीम ने बड़हलगंज क्षेत्र में भी कई दुकानों की जांच कर वहां से मिठाई आदि के पांच तथा गगहा से एक नमूने लिए। सिटी मजिस्ट्रेट जीपी श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली से एक दिन पहले तक अभियान चलाकरखाद्य पदार्थों की सघन जांच की जाएगी।
विज्ञापन
10 क्विंटल बूंदी-खोवा पर नहीं हुई दावेदारी
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा मंगलवार की भोर में यूनिवर्सिटी चौराहे के पास से पकड़े गए आठ क्विंटल बूंदी और दो क्विंटल खोवे पर 24 घंटे बाद भी किसी ने दावेदारी नहीं की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय ने बताया कि कार्रवाई और व्यस्तता के चलते पकड़े गए माल को नष्ट नहीं कराया जा सका। जल्द ही इसे नष्ट करा दिया जाएगा।