फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Purvanchal also affected with 'Raanu'

साउथ के चक्रवात का पूर्वांचल में दिखा असर

Fri, 20 May 2016 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 20 May 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal also affected with 'Raanu'
मौसम में आए बदलाव के बाद आसमान में बादल छा गए, लेकिन बिना बरसे ही निकल गए। - फोटो : mahesh kumar
बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान रानू के कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उड़ीसा के तटीय क्षेत्राें में भारी बारिश हुई थी। उसी के बचे प्रभाव का असर गोरखपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को देखने को मिला। यहां सुबह और शाम को बदली छाई रही। आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विशेषज्ञ एक-दो दिन में बारिश की भी संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन


एक सप्ताह से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। एक सप्ताह पूर्व अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था पर दो दिन बाद ही फिर पारा 43 डिग्री पहुंच गया। शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज फिर बदल गया। सुबह से ही मौसम खुशनुमा हो गया। आसमान में बदली और पुरवा हवा से काफी राहत मिली। हालांकि दिन में रह-रहकर धूप भी निकलती रही। शाम को अचानक आसमान में बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगीं। गोरखपुर के बाहरी क्षेत्रों जंगलकौड़िया, पिपराइच में हल्की बारिश हुई, जबकि महानगर में भी बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन


पश्चिमी विछोभ के कारण पूरब से पश्चिम तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस नाते मौसम में परिवर्तन हो रहा है। 30-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कैलाश नाथ पांडेय, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed