{"_id":"57e828dc4f1c1bf50a574259","slug":"pulse-polio-mission-failed-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़खड़ाया पल्स पोलियो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़खड़ाया पल्स पोलियो अभियान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 26 Sep 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव में आशाओं ने पल्स पोलियो अभियान नहीं चलने दिया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा वर्करों के आंदोलन का असर पल्स पोलियो अभियान पर भी पड़ा है। कई जगहों पर आशा वर्करों ने सीएचसी और पीएचसी पर प्रदर्शन कर ताला लगा दिया। हालांकि शहर के कई क्षेत्रों में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत रविवार को महिला अस्पताल में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाकर की। इसके तहत सात लाख 16 हजार 253 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 2226 बूथ पर छह हजार कर्मचारी लगाए गए थे मगर आशा वर्करों के आंदोलन के चलते स्वास्थ्य महकमे का यह इंतजाम धरा का धरा रह गया।
शनिवार की रात से धरना-प्रदर्शन कर रहीं आशा वर्करों ने रविवार को तड़के सीएचसी व पीएचसी में ताला लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जानकारी पर चरगांवा पीएचसी पर प्रशासनिक अधिकारी समझाने पहुंचे मगर कोई असर नहीं हुआ। बाद में वैक्सीन लेने पहुंचे कर्मचारियों के साथ आशा वर्करों की नोकझोंक भी हुई। सीएमओ डा. रवींद्र कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में एक लाख 20 हजार 999 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई।