{"_id":"5798cc5e4f1c1bc06121e140","slug":"public-and-community-toilets-are-build-at-16-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 जगहों पर बनेंगे पब्लिक और कम्यूनिटी शौचालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 जगहों पर बनेंगे पब्लिक और कम्यूनिटी शौचालय
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Wed, 27 Jul 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
शौचालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत स्वच्छता मिशन के तहत शहर में 16 स्थानों पर पब्लिक और कम्यूनिटी शौचालय नगर निगम बनवाएगा। शौचालय के लिए जगह चिह्नित होने के बाद प्रस्ताव बनाकर केंद्र को भेज दिया गया है। मंजूरी और धन मिलने पर शौचालय का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना भारत स्वच्छता मिशन के तहत नगर निगम सीमा के अंदर 500 मीटर पर एक पब्लिक शौचालय बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक साल में 900 सीट के शौचालय बनाने का लक्ष्य दिया गया है। नगर निगम ने शौचालय के स्थान चिह्नित करने के बाद 16 स्थान ऐसे पाएं हैं जहां पब्लिक और कम्यूनिटी शौचालय बनाया जा सकता है।
यह जगह हुई है चिह्नित
प्रथम चरण में शौचालय के लिए गोलघर, रेती चौक, बंधू सिंह पार्क, आर्यनगर, मोहद्दीपुर, आरकेबीके के पास, गिरधरगंज बाजार, छोटे काजीपुर और मोहरीपुर क्षेत्र को चिह्नित किया गया है। इन जगहों पर शौचालय की व्यवस्था न होने की वजह से आम पब्लिक के साथ आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शौचालय की जगह चिह्नित होने के बाद प्रस्ताव भारत स्वच्छता मिशन को भेजा दिया गया है। धन मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
-बीएन सिंह, नगर आयुक्त