फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   protest of students to increase seat, rally

सीट वृद्धि के लिए प्रदर्शन किया, जुलूस निकाला

Tue, 05 Jul 2016 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 05 Jul 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
protest of students to increase seat, rally
यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन पर सीट बढ़ाने की मांग को लेकर धरना देते विद्यार्थी। - फोटो : shivharsh
निवर्सिटी में स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में 20 प्रतिशत सीट वृद्धि की मांग लेकर राष्ट्रीय विद्यार्थी सभा के बैनर तले विद्यार्थियों ने मंगलवार को प्रशासनिक भवन का घेराव किया। चीफ प्राक्टर ने कुलपति के आने पर प्रदेश सरकार से वार्ता करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जुलूस निकालते हुए विद्याथी डीएम दफ्तर पर पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट का सौंपा।
विज्ञापन


छात्रनेता भास्कर चौधरी व सत्यपाल सिंह ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन निरंकुश हो चुका है। बीए व एमए की सीटों में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है, जबकि प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि सीट बढ़ोतरी जब तक हो नहीं जाती, आंदोलन चलता रहेगा। शिव शंकर गोंड व पवन यादव ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ यूनिवर्सिटी खिलवाड़ न करे।
विज्ञापन


इस दौरान राहुल चंद्रा, अमन कुमार, मृत्युंजय शर्मा, विशाल सोनकर, विवेक चौधरी, प्रदीप कुमार, शीतल प्रजापति, सागर कुमार, शिखा वर्मा, खुशबू, श्याम गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed