फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   protest of students in gorakhpur university

एमबीए विद्यार्थियों ने प्रशासनिक भवन में जड़ा ताला

Thu, 06 Oct 2016 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 06 Oct 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
protest of students in gorakhpur university
प्रशासनिक भवन पर ताला जड़कर प्रदर्शन करते विद्यार्थी। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
एक दिन पहले वाणिज्य संकाय के छात्र प्रतिनिधि पर हुए हमले के बाद फेकल्टी में सुरक्षा इंतजाम को लेकर एमबीए विद्यार्थी बृहस्पतिवार को आक्रोशित हो गए। विद्यार्थियों ने पहले फेकल्टी में नारेबाजी की, फिर जुलूस की शक्ल में गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन पहुंच गए और भवन के गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे नारेबाजी के दौरान विद्यार्थी वाणिज्य संकाय में सुरक्षा इंतजाम और प्रतिनिधि आकाश श्रीवास्तव के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्यार्थियों से हमलावरों का सुराग देने को कहा तो वे कुलपति को बुलाने की जिद पर अड़ गए। इधर प्रदर्शन के दौरान ही कुलपति प्रो. अशोक कुमार वाणिज्य संकाय पहुंच गए और वहां से प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों को बातचीत करने के लिए बुलावा भेजा।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही विद्यार्थी प्रदर्शन समाप्त कर वाणिज्य संकाय पहुंचे, जहां कुलपति ने उन्हें भविष्य में ऐसी घटना न होने देने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का आश्वासन दिया। कुलपति ने सुरक्षा के लिए विद्यार्थियों से सहयोग की अपील भी की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने साथ बाहरी व्यक्तियों को न लाएं और साथ ही किसी संदिग्ध के दिखने पर तत्काल इसकी सूचना यूनिवर्सिटी प्रशासन को दें। कुलपति ने विद्यार्थियों से हमलावरों की जानकारी इस आश्वासन के साथ मांगी कि उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अब बिना आईकार्ड या फीस रसीद के परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्य संकाय परिसर में लगेंगे चार कैमरे

प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों से बातचीत के बाद कुलपति ने वाणिज्य संकाय के डीन और अन्य शिक्षकों से सीसीटीवी कैमरा लगाने पर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि संकाय परिसर में चार कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें से एक प्रवेश द्वार पर और बाकी वाणिज्य संकाय, एमबीए और प्रौढ़ शिक्षा गेट पर लगाए जाएंगे। उधर एक दिन पहले हुई घटना के मद्देनजर चीफ प्रॉक्टर प्रो. सतीश चंद्र पांडेय ने बृहस्पतिवार को शिक्षा संकाय भवन पर कड़ाई के साथ विद्यार्थियों के वैधता की जांच की। 

पेयजल और प्लेसमेंट की समस्या भी उठी

सुरक्षा इंतजाम पर चर्चा के दौरान मौका देख विद्यार्थियों ने फेकल्टी की कई अन्य समस्याओं पर भी कुलपति प्रो. अशोक कुमार का ध्यान दिलाया। एक छात्रा योगिता मिश्रा ने कुलपति को बताया कि छात्रसंघ चुनाव के चलते इस बार तो आईकार्ड मिल गया लेकिन पिछले वर्षों में कभी आईकार्ड नहीं मिले। योगिता ने बताया कि विभाग में साफ पेयजल का इंतजाम नहीं है, जिसे लेकर विद्यार्थी खासे परेशान रहते हैं। कुछ विद्यार्थियों ने विभाग में प्लेसमेंट के लिए इंतजाम न होने को गंभीर समस्या के रूप में प्रस्तुत किया। एक छात्र ने संकाय भवन पर विभाग का नाम न लिखे होने की बात उठाई तो कुलपति ने 24 घंटे में फ्लैक्स लगाने का निर्देश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed