फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रसोइयों ने एनजीओ से मिड-डे मील न बनने देने की दी चेतावनी

रसोइयों ने एनजीओ से मिड-डे मील न बनने देने की दी चेतावनी

Sun, 18 Sep 2016 09:09 PM IST
Protest of rasowiya
Protest of rasowiya Updated Sun, 18 Sep 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
रसोइयों ने एनजीओ से मिड-डे मील न बनने देने की दी चेतावनी
नार्मल परिसर में रसोइया दिवस मनातीं रसोइया कार्यकत्री कल्याण समिति की महिलाएं। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
रसोइया कार्यकत्री कल्याण समिति के बैनर तले रविवार को नार्मल परिसर में रसोइया दिवस मनाया। इस दौरान आयोजित सम्मेलन में रसोइयों ने पाल्य व्यवस्था योजना समाप्त करने और मानदेय बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने की मांग की। रसोइयों ने कहा कि स्कूलों में एनजीओ से मिड-डे मील बनवाने की प्रदेश सरकार मंशा को कामयाब नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामललित वर्मा ने कहा कि सरकार को रसोइया नियुक्ति में पाल्य व्यवस्था योजना को समाप्त किया जाना चाहिए। कहा कि रसोइयों का मानदेय मनरेगा मजदूरों के बराबर नहीं है, यह अत्यंत ही दुखद है। प्रदेश महासचिव रामपाल पांडेय ने कहा कि विगत कई वर्षों से कार्य कर रही रसोईयों का मानदेय किसी भी शासन काल में नहीं बढ़ाया गया। पुराना मानदेय आज भी दिया जा रहा है इसे बढ़ाकर 3 हजार रुपये किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष रीता देवी ने कहा कि छात्र संख्या की कमी होने पर रसोइयों को निष्कासित करने की प्रक्रिया को बंद किया जाना चाहिए। छात्रों की संख्या बढ़ाने की जिम्मेदारी शिक्षकों की होती है न की रसोइयों की है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में रसोइयां बेलन लेकर पहुंचीं थीं। रामवृक्ष यादव, जगदीश यादव, गीता देवी, मंजू देवी, संजू देवी, अहिल्या शुक्ला, प्रियंका देवी, रमाशंकर गौड़, बेबी गौड़, पार्वती देवी, प्रभुनाथ गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed