{"_id":"59e222ca4f1c1bce538b76df","slug":"protest-of-aaganbadi-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लखनऊ में आवाज बुलंद करेंगी आंगनबाड़ी वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लखनऊ में आवाज बुलंद करेंगी आंगनबाड़ी वर्कर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 14 Oct 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीबाई पार्क में धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय पर आंदोलन करने वाली आंगनबाड़ी वर्कर अब लखनऊ में आवाज बुलंद करेंगी। शनिवार को रानी लक्ष्मीबाई पार्क में वर्करों ने कहा कि 23 अक्तूबर को प्रदेश भर की करीब चार लाख आंगनबाड़ी वर्कर लखनऊ कूच करेंगी और धरना-प्रदर्शन कर मांगें पूरी करने का दबाव बनाएंगी।
पार्क में शनिवार को धरने के 27वें दिन आंगनबाड़ी कर्मचारी सहायिका एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या ने कहा कि समस्याओं का समाधान राज्य सरकार नहीं करना चाह रही है। 27 दिनों से आंदोलन चल रहा है लेकिन कोई अफसर मिलने नहीं आया। सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा भी नहीं मिला। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आर-पार की लड़ाई छेड़ेंगी। पहला पड़ाव जिला मुख्यालय था। अब लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। वर्करों की मंशा सरकार से टकराव की नहीं है, फिर भी हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए हम सड़क पर उतरने को तैयार हैं। सरकार ने जो कमेटी गठित की है, उसकी रिपोर्ट का इंतजार दिवाली तक करेंगे, फिर एक-एक कर आंगनबाड़ी वर्कर लखनऊ पहुंचने लगेंगी।
इस दौरान संगीता आर्य, सरिता पासवान, राधिका मौर्या, नूतन राय, सपना सिंह, मालती, पूनम निषाद, रेखा शर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, शशिलता मिश्रा, स्वाती चौधरी, दिव्या गुप्ता, गायत्री सिंह, शोभा, ममता और शीला मिश्रा मौजूद रहीं।