फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two brother missing protest

गोरखपुर: दो भाई लापता, सड़क पर उतरे लोग, सीबीसीआईडी जांच की मांग

Fri, 04 Oct 2019 06:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 04 Oct 2019 06:59 AM IST
विज्ञापन
two brother missing protest
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

शाहपुर इलाके के घोषीपुरवा से एक हफ्ते से लापता भाइयों का अभी तक सुराग नहीं लगने से नाराज स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को सड़क पर उतरकर नाराजगी जताई। वे मोहल्ले से डीएम दफ्तर तक पैदल मार्च निकालने की तैयारी में थे। इसकी भनक लगते ही सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश करने लगे। घंटों समझाने के बाद लोगों ने मामले की सीबीसीआईडी जांच और हर चौराहे पर सीसी टीवी कैमरा लगाने की मांग की। इसके बाद लोग लौट गए।

विज्ञापन


जिला मुस्लिम घोसी एसोसिएशन के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद अशरफ अली के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग घोषीपुरवा मदरसे पर इकट्ठा हो गए। वह डीएम कार्यालय तक पैदल जाकर ज्ञापन देना चाहते थे। पुलिस को जानकारी होने पर सीओ गोरखनाथ प्रवीण कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट व शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


प्रदर्शन में आफताब आलम, शमीम अहमद, निजामुद्दीन, औरंगजेब, वकील अहमद, शेरू खान, मोनू, रियाज अली, जावेद अहमद शेख, पार्षद मोहम्मद अफरोज उर्फ गब्बर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। इस संबंध में एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है। रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई है। बच्चों की बरामदगी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के हाथ खाली

27 सितंबर को आफताब आलम के पुत्र तौहीद आलम और तौफीक आलम लापता हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश पास के नाले में भी कराई लेकिन पता नहीं चल सका। पिता ने रिश्तेदार और करीबियों पर संदेह जताया। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई ऐसा सुराग नहीं लग सका है जिससे बच्चों की बरामदगी हो सके। पुलिस ने कई सीसी टीवी कैमरे भी खंगाले हैं, जिसमें बच्चे स्कूल से आते तो दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उसके बाद कोई रिकॉर्डिंग नहीं मिल सकी है।

लापता बच्चों के पिता से नगर विधायक ने की फोन पर बात

शाहपुर के घोषीपुरवा के दो सगे भाइयों के लापता होने के मामले में बृहस्पतिवार को नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने पार्षद मंता लाल यादव के जरिए बच्चों के पिता आफताब आलम से फोन पर बात की। नगर विधायक वर्तमान समय में कोचीन में हैं। उन्होंने एसएसपी से भी बात कर चिंता व्यक्त की। कहा कि एक सप्ताह बाद भी बच्चों का पता न चलना गंभीर मसला है।


पुलिस गोरखपुर में चाइल्ड लिफ्टर गिरोह की सघन जांच करे, जो पहले इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने आफताब आलम को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता और संजीदगी से ले रहा है। सरकार उनके साथ है। नगर विधायक 5 अक्तूबर को कोचीन से वापस आने के बाद बच्चों के पिता से घर जाकर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed