फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Protest held by ambedkar students union and purvanchal sena

अंबेडकर चौराहे का गोलंबर छोटा करने का विरोध, काम रुकवाया 

Sun, 21 Aug 2016 08:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 21 Aug 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
Protest held by ambedkar students union and purvanchal sena
अम्बेडकर चौक पर प्रतिमा के चबूतरे के छोटा होने का विरोध करते अम्बेडकर छात्र सभा के लोग । - फोटो : Mahesh Kumar
नगर निगम द्वारा रविवार को अंबेडकर चौराहे का गोलंबर छोटा करने के दौरान विवाद हो गया। अंबेडकर छात्रसभा और पूर्वांचल सेना के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। इस दौरान चौराहे के आसपास लगे होर्डिंग, पोस्टर भी कार्यकर्ताओं ने फाड़ दिए। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी हेमराज मीणा ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन


शहर में जाम से निजात के लिए प्रशासन ने चौराहों पर लगी प्रतिमाओं का गोलंबर छोटा करने का प्रस्ताव पासा किया था। इसके तहत शास्त्री चौराहा, भगत सिंह चौराहे का गोलंबर छोटा किया जा चुका है। इस क्रम में रविवार को नगर निगम ने अंबेडकर चौराहे का गोलंबर चार फिट छोटा करने का कार्य शुरू किया था। इसकी जानकारी मिलने पर अंबेडकर छात्र सभा और पूर्वांचल सेना के कार्यकर्ता अंबेडकर मूर्ति के पास पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते नगर निगम की टीम को काम रोकना पड़ा। विवाद बढ़ने पर एसपी सिटी हेमराज मीणा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उनके समझाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। अंबेडकर छात्र सभा के अमर पासवान और पूर्वांचल सेना के धीरेंद्र कुमार ने कहा कि चौराहे का गोलंबर छोटा करने से पहले अतिक्रमण हटाना चाहिए। शास्त्री चौराहे का गोलंबर छोटा होने का विरोध ना होने के सवाल पर दोनों चुप्पी साध गए। 
विज्ञापन

चौराहे पर होने वाला काम 

गोलंबर में स्टील की रेलिंग के साथ ही चबूतरे पर पत्थर लगाया जाना है। चौराहे के चारों तरफ अतिक्रमण हटाकर नई सड़क बनेगी। जाम न लगे इसके लिए जेब्रा क्रॉसिंग बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम खत्म करने के लिए पूर्व कमिश्नर पी. गुरुप्रसाद ने सर्वे कराकर पांच चौराहों के चौड़ीकरण का आदेश दिया था। शहर के अन्य चौराहों पर तो यह काम आसानी से हो गया। मगर यहां कुछ लोग विरोध करने लगे। जाम से होने वाली परेशानी को लेकर ऐसी राजनीति ठीक नहीं है। 

- अजय राय, पार्षद 

गोलंबर को चार फिट तक छोटा करना है। अतिक्रमण हटाकर चौराहे का चौड़ीकरण भी किया जाएगा और रिफ्लेक्टर लगाया जाएगा। एक संस्था ने पत्र देकर गोलंबर छोटा न करने की मांग की थी। लेकिन वार्ता के बाद गोलंबर छोटा करने पर सहमति बन गई थी। रविवार को किसी अन्य संस्था ने विरोध कर दिया। सोमवार को उन्हें वार्ता के लिए बुलाया गया है। 
- सुरेश चंद्र, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed