फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   protest

मारपीट के खिलाफ विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन

Sun, 28 Jul 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
protest
मारपीट के खिलाफ विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन
विज्ञापन

परिषद के प्रदेश मंत्री के साथ टोल प्लाजा पर मारपीट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सिंह राणा के साथ बस्ती टोल प्लाजा पर शनिवार को हुई मारपीट की घटना से नाराज संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही मांगों से संबंधित ज्ञापन एसपी को दिया।

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा के सभी कर्मचारियों ने प्रदेश मंत्री भूपेंद्र व उनके मित्रों पर जानलेवा हमले किया है। सभी कर्मचारियों व प्रबंधक की गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध ढंग से चलाए जा रहे टोल प्लाजा को बंद किया जाए। जिला संयोजक अमन कुमार गौड़ ने कहा कि भूपेंद्र सिंह राणा महाराजगंज जिले में प्रवास पर जा रहे थे। टोल प्लाजा पर उनसे कर्मचारियों ने आधार कार्ड देखे और स्थानीय वाहन होने के बावजूद गुजरने नहीं दिया। विरोध पर बहस करते हुए हमला कर दिया। अमन ने बताया कि टोल प्लाजा की यह पहली घटना नहीं है, इस प्रकार की घटनाओं की श्रृंखला बन चुकी है। विद्यार्थी परिषद ने टोल प्लाजा को तत्काल बंद करने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed