फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   protest for student

यूनिवर्सिटी गेट के सामने छात्रों ने लगाया जाम

Mon, 28 Nov 2016 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 28 Nov 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
protest for student
प्रदर्शनकारी छात्रों को समझाती पुलिस। - फोटो : rajesh
हॉस्टल में सुरक्षा की मांग लेकर गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सोमवार को गेट के सामने रास्ता जाम कर दिया। जाम की खबर मिलते ही पुलिस और यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझाया, लेकिन आंदोलित छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर छात्रों का हटाया। इसके चलते आवागमन भी बाधित रहा।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब 12 बजे यूनिवर्सिटी गेट पर छात्र एकत्र होने लगे। एक घंटे बाद अचानक छात्रों का गुट यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर आ गया। गार्ड ने प्राक्टर, रजिस्ट्रार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्रों को समझाना चाहा, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। छात्रों का कहना था कि यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में दो दिनों से फायरिंग हो रही है, मगर हॉस्टल की सुरक्षा को लेकर भी यूनिवर्सिटी प्रशासन गंभीरता नहीं बरत रहा है। आलम यह है की आए दिन परिसर और हॉस्टल में अराजकतत्व घूमते रहते हैं। हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरा आजतक  नहीं लगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन सिर्फ आश्वासन ही देता है। 
विज्ञापन


पुलिस ने जब छात्रों को सड़क से हटाया तो वे गेट पर प्रदर्शन करने लगेे। संतकबीर हॉस्टल के वार्डेन प्रो. संजय बैजल और अधीक्षक डॉ एके दीक्षित ने भी छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र नहीं माने। बाद में रजिस्ट्रार अशोक कुमार अरविंद ने छात्रों की समस्याएं और मांगें सुनीं और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया तब जाकर तकरीबन दो बजे छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन करने वालों में पवन कुमार पांडेय, अनूप कुमार मद्धेशिया, निहाल पांडेय, तुषार यादव, राजन पांडेय, आदित्य मिश्रा, श्वेतांशु पांडेय, संजीव मिश्रा ,सूर्य प्रताप शाही, रवि राम, पंकज शाह आदि छात्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्रार अशोक कुमार अरविंद ने बताया कि यूनिवर्सिटी में फैली अराजकता को दूर करने के लिए पीएसी कैंप करने व पुलिस बल लगाने को लेकर डीएम और एसएसपी को पत्र लिखा गया है। सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी निर्देश दे दिए गए हैं। उधर, सीओ कैंट अभय कुमार मिश्र ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा को लेकर जो भी मद्द यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से मांगी जाएगी उसे उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed