फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   protest for grameen bank employ

ग्रामीण बैंक कर्मियों के लिए करेंगे संघर्ष: जगदंबिका पाल

Mon, 01 Feb 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वांचल ग्रामीण बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के सम्मेलन में भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि निजीकरण केवल घाटे वाले सार्वजनिक उपक्रमों का होना चाहिए। ग्रामीण बैंक तो गरीबों की सेवा करने के साथ-साथ लाभ भी कमा रहे हैं। इसलिए इनमें निजी क्षेत्र का पूंजी निवेश उचित नहीं है। इस दौरान उन्होंनेे ग्रामीण बैंकों के  कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संसद से सड़क तक संघर्ष करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रविवार को जिला पंचायत भवन में आयोजित सम्मेलन में जगदंबिका पाल ने भरोसा दिलाया कि वह बजट सत्र में ग्रामीण बैंकों में बैंकिंग उद्योग, समान पेंशन, अनुकंपा भर्ती, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा उठाएंगे। अरेबिया के महासचिव सईद खान ने केंद्र सरकार पर ग्रामीण बैंकों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। सरकार के इस रवैए के खिलाफ 12 फरवरी को ग्रामीण बैंक के मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

15 फरवरी को राज्यस्तरीय धरना होगा। एक मार्च को संसद पर धरना देने के बाद 10 एवं 11 मार्च को दो दिनी राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। इस आंदोलन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन का सहयोग भी लिया जाएगा। इस मौके पर नेशनल फेडरेशन महासचिव शिवकरण द्विवेदी, उत्तर प्रदेश स्टेट ग्रामीण बैंक इंप्लाइज फेडरेशन महासचिव केके श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस दौरान विक्रम श्रीवास्तव, आरआर त्रिपाठी, राम सिंह, मनीष पांडेय, हरिशंकर सिंह, शिवशरण द्विवेदी समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed