{"_id":"57d6c01e4f1c1b912cd47684","slug":"protest-by-gram-rojgar-sevak","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 12 Sep 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते उप्र ग्राम रोजगार सेवक संघ के लोग ।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी बनाए जाने की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। सोमवार को उत्तर-प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर रोजगार सेवक विकास भवन में एकत्र हुए। वहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे।
जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कुछ अधिकारी सरकार की छवि को बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं और इसी वजह से रोजगार सेवकों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन लोगों से तमाम शासकीय कार्य तो लिए जाते हैं, मगर बदले में पिछले दस वर्षों से बहुत अल्प मानदेय दिया जा रहा है। इसलिए आज से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है।
कहा कि मांगे नहीं माने जाने पर 19 सितंबर को प्रदेश भर के रोजगार सेवक मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इस मौके पर जिला संयोजक तेज प्रताप सिंह, संगठन मंत्री मुन्ना लाल, मीडिया प्रभारी परमात्मा राम त्रिपाठी, सूचना मंत्री सुशील निगम, कोषाध्यक्ष जयेश साहनी, आजम अंसारी, घनश्याम पासी, महेंद्र कुमार, मोतीलाल, हरिशंकर तिवारी, सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद थे।