फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Programme by woman college

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सरोबार रहा वार्षिकोत्सव

Thu, 02 Mar 2017 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 02 Mar 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
Programme by woman college
छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम से सभी का मनमोह लिया। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें कॉलेज की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाने के साथ हुआ। इसके साथ छात्राओं ने नृत्य, नाटक एवं गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। बतौर मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय के पूर्व अध्यक्ष प्रो. प्रतिभा खन्ना ने कार्यक्रमों की सराहना की और कहा कि छात्र जीवन का लक्ष्य केवल साक्षर होना ही नहीं बल्कि शिक्षित एवं दीक्षित होना है। सकारात्मक सोच से प्रत्येक समस्या का समाधान निकाला जा सकता है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा प्रीति यादव को कमला रानी जैन स्मृति स्वर्णपदक और 1001 रुपये, कामिनी पांडेय को रविंद्र नाथ स्मृति स्वर्ण पदक और 1001 रुपये, ज्योति यादव को रामअवतार स्मृति स्वर्ण पदक और 1001 रुपये, वर्तिका राय और सविता साहनी को सुमित्रा देवी स्मृति स्वर्ण पदक एवं 1001 नकद पुरस्कार दिया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अपर्णा, डॉ. विजय लक्ष्मी मिश्र, इतेंद्रधर दुबे, प्रियतोष मिश्र, पवन सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed